सरकारी भवनों तथा परिसरों से प्रचार सामग्री हटाने के दिए निर्देश : डीसी तोरुल एस रवीश

by

एएम नाथ/ अजायब सिंह बोपाराय । कुल्लू 17 मार्च : उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने आज यहां पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के मतदान की अधिसूचना जारी होने के साथ ही समूचे कुल्लू जिला में शनिवार शाम से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने सभी आम नागरिकों को आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया है।
उपायुक्त ने कहा कि कुल्लू जिला के 4 विधानसभा क्षेत्रों में 575 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे जिसमें 3 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन हैं। उन्होंने कहा कि जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक में दो-दो महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी ही मतदान प्रक्रिया का संचालन करेगी। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मतदान केंद्र युवा मतदान कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 32 हज़ार 574 है जिसमें एक लाख 67 हजार 906 पुरूष मतदाता ,एक लाख 63 हजार 595 महिला मतदाता ,एक थर्ड जेंडर व 1072 सर्विस मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 3223 दिव्यांग मतदाता तथा 2873 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के है । 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 8181 है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 प्रक्रिया निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए 55 सेक्टर ऑफिसर व 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं ।इसके अलावा 12 फ्लाइंग स्क्वाड, 12 स्टेटिक सर्विलांस दल,5 अकाउंटिंग दल, 4 वीडियो वियुंग टीम व 8 वीडियो सर्विलैंस दल गठित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष संपन्न करने के लिए 23 सौ मतदान कर्मचारी की तैनाती की जाएगी जिनमें प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी एक सहायक पीठासीन अधिकारी और दो मतदान अधिकारी होंगे ।एक पोलिंग पार्टी में कुल चार मतदान कर्मी नियुक्त किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि जिले में कुल 575 मतदान केंद्रों में से 289 मतदान केंद्रों को वेब कास्टिंग के लिए चिन्हित किया गया है
उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में स्ट्रांग रूम स्थापित किये जाएंगे तथा यही मतगणना केंद्रों की स्थापना की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला में राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों की व्यय निगरानी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार व्यय निगरानी कमेटी गठित की गई है ।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन की अधिसूचना 7 मई 2024 को की जाएगी। जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 है जबकि नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल 15 मई 2024 को मंडी में होगी । अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 मई 2024 निर्धारित की गई है। 1 जून 2024 को मतदान होगा और मतगणना 4 जून 2024 को की जाएगी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोटा ने की जीत दर्ज : जिला परिषद चुनाव पिपलीवाल : मतदाताओं ने जिला परिषद चुनाव में चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों से ज्यादा वोट नोटा को डाले

गढ़शंकर।  गांव पिपलीवाल में मतदाताओं की जिला परिषद के उम्मीदवारों से नाराजगी साफ़ तौर पर साहमने आई और मतदाताओं ने सबसे ज्यादा वोट नोटा को डाल दिया। हालांकि पंचायत समिति के कांग्रेस सीपीएम के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3970 पद भरे जाएंगे : जल शक्ति विभाग में पैरा वर्कर भरने को सहमति

शिमला : हिमाचल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में जल शक्ति विभाग ने पैरा वर्कर भरने को सहमति दे दी है। इनमें ठेकेदारों द्वारा संचालित लगभग 600 स्कीमों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश के डिस्क्वालिफिशन पर सदन में हंगामा : राहुल गांधी जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए स्पीकर ने वायनाड पर बोलने की दी हिदायत

नई दिल्ली। संसद में विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के कुश्ती फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने के मुद्दे को लेकर काफी ज्यादा हंगामा मचा है. विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को जोर-शोर के साथ लोकसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

52वीं पुलिस खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता का समापन : कुलदीप सिंह पठानिया बोले तनाव को दूर करने के लिए खेलें अति आवश्यक

क्रिकेट प्रतियोगिता में दक्षिण रेंज विजेता मध्य यूनिट उपविजेता तथा बैडमिंटन पुरूष वर्ग में उत्तरी रेंज प्रथम मध्य रेंज द्वितीय रहा धर्मशाला, 30 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान...
Translate »
error: Content is protected !!