सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेबोवाल (बीत) में कानूनी सेवाओं की जानकारी दी

by


गढ़शंकार : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेबोवाल (बीत) में जिला कानूनी सेवाएं अथारटी होशियारपुर के चेयरमैन जिला एवं सेशन जज मैडम अमरजोत भट्टी तथा अथारटी के सचिव/सीजेएम मैडम अपराजिता जोशी के निर्देशों स्कूली छात्रों को जिला कानूनी सेवाओं की तरफ से प्रदान निशुल्क सेवाओं की जानकारी पीएलवी नरेन्द्र कुमार व एडवोकेट मनजीत सिंह एवं लेक्चरर राजकुमार ने प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को घरेलू हिंसा एक्ट 2005 के अंतर्गत शारीरिक शोषण, यौन शोषण, वित्तीय/भावनात्मक दुव्र्यवहार, दहेज एवं जबरन विवाह आदि मामलों में मदद संबंधी जानकारी मुहैया करवाई गई। उन्होंने बताया कि इस तरह के आपराधिक मामलों में पीडि़त टोल फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिलाओं हेतु 1097 एवं पुलिस हेल्पलाइन नंबर 181 एवं 112 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। इस मौके पर सुरेन्द्र चंद, शशि कटारिया, रण बहादर, अशोक राणा एवं हरप्रीत कौर विशेष रुप से मौजूद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश : मैगज़ीन और गोला बारूद सहित .32 बोर के छह अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

अमृतसर : स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल अमृतसर ने अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में विदेशी मूल के आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा के दो साथियों को गिरफ़्तार...
पंजाब

नाबालिग को श्मशान घाट ले जाकर दुष्कर्म : केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को लिया पकड़

लुधियाना : नाबालिग व्यक्ति ने नाबालिग को श्मशान घाट ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने नाबालिग से घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी...
article-image
पंजाब

भारत-पाक सीमा पर पंजाब सरकार ने तैनात किया एंटी-ड्रोन सिस्टम, करीब 51 करोड़ की लागत से हुआ शुरू

तरनतारन : ड्रोन के माध्यम से पंजाब में मादक पदार्थों की खेपें भेजकर पाकिस्तान द्वारा नापाक इरादों को अंजाम देने में कसर नहीं छोड़ी जाती। पाक की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए...
article-image
पंजाब

अकाल ग्रुप के चेयरमैन सुखदेव सिंह जज ने कहा राजीव वालिया द्वारा पंजाब में नई नई खेलों को लेकर आना युवा पीढ़ी के लिए अहम प्रयास

सुल्तानपुर लोधी/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पहली नेशनल महिला टेपबाल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन अकाल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम सुल्तानपुर लोधी में 27,28 नवंबर 2024 को टेपबाल क्रिकेट ऐसोएशन पंजाब की ओर से अध्यक्ष राजीव वालिया और...
Translate »
error: Content is protected !!