अकाल ग्रुप के चेयरमैन सुखदेव सिंह जज ने कहा राजीव वालिया द्वारा पंजाब में नई नई खेलों को लेकर आना युवा पीढ़ी के लिए अहम प्रयास

by

सुल्तानपुर लोधी/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पहली नेशनल महिला टेपबाल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन अकाल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम सुल्तानपुर लोधी में 27,28 नवंबर 2024 को टेपबाल क्रिकेट ऐसोएशन पंजाब की ओर से अध्यक्ष राजीव वालिया और प्रबंधक सचिन अरोड़ा के नेतृत्व में किया गया। इस चैंपियनशिप में पंजाब, जम्मू कश्मीर, हरियाणा,मध्यप्रदेश,राजस्थान आदि राज्य की टीमों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप में विशेष तौर पर अकाल अकादमी स्कूल के मुख्य अध्यापक गगनदीप कौर और अकाल गलैक्सी के मुख्य अध्यापक मधु शर्मा जी पहुंचे और मैच की शुरुआत की। अकाल अकादमी के मुख्य अध्यापक गगनदीप कौर ने चैंपियनशिप में भाग लेने वाली लड़कियों का हौंसला बढ़ाते हुऐ कहा कि आज कल की लड़कियां किसी भी कार्य में लड़कों से पीछे नहीं हैं। लडकियां लड़कों के समान सभी कार्य कर सकती हैं। हम सभी को भी लड़कों लड़कियों को एक समान समझना चाहिए। अकाल गलैक्सी के मुख्य अध्यापक मधु शर्मा ने चैंपियनशिप में भाग लेने वाली लड़कियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लड़कियों अपने हौसले को ऐसे ही बुलंद रखो ओर जीत के लिए अपने कदम आगे बढ़ाओ। इस चैंपियनशिप में अकाल ग्रुप के एम. डी सुखदेव सिंह जज भी विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नेशनल महिला टेपबाल क्रिकेट चैंपियनशिप पहली बार पंजाब की धरती पर होने जा रही है इस का श्रेय टेपबाल क्रिकेट ऐसोसिएशन पंजाब एंवम युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया को जाता है जो पंजाब में ऐसी नई नई खेलों के टूर्नामेंट करवाते हैं। उनके द्वारा ही पंजाब की पवित्र धरती सुल्तानपुर लोधी में दो दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप करवाई गई। उन्होंने चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीमों को बधाई दी और उनको प्रोत्साहित किया। इस चैंपियनशिप में टेपबाल क्रिकेट कौंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष अशोक सिंह ने टेपबाल क्रिकेट ऐसोसिएशन एंवम युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव‌ वालिया और प्रंबधक सचिन अरोड़ा का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी मेहनत के करके ही पंजाब में पहली महिला टेपबाल क्रिकेट चैंपियनशिप करवाई गई। चैंपियनशिप में पांच राज्य की टीमों ने भाग लिया । हमारी कोशिश यह है कि हम सब एक साथ हो कर इस टेपबाल क्रिकेट को भारत के सभी राज्य तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही टेपबाल किकेट के सिखलाई सैमिनार लगाए जायेंगें। टेपबाल किकेट ऐंसोशिएन पंजाब एंवम युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सभी टीमों का स्वागत किया और अकाल ग्रुप के एम डी सुखदेव सिंह जज, अकाल अकादमी के मुख्य अध्यापक गगनदीप कौर, अकाल गलैक्सी के मुख्य अध्यापक मधु शर्मा, टेपबाल किकेट कौंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष अशोक सिंह,शाह सुल्तान किकेट क्लब वेलफेयर सोसाइटी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में लड़कियां लड़कों के मुकाबले में हर क्षेत्र में आगे बढ़कर काम कर रही है और जीत हासिल कर रही है ।मेरी सभी माता पिता से यह गुजारिश है कि वह अपने बच्चों में कोई अन्तर न रखें और उन्हें अच्छी पढ़ाई अच्छी सोच दें। इस चैंपियनशिप में स.गुरविंदर सिंह विर्क (सहायक ) शाह सुल्तान किकेट क्लब, स.रणजीत सिंह सैनी, नरेश कोहली, मनोज कुमार, गुरचरण सिंह, जसपाल सिंह पनेसर, सुखी सुल्तान पुरिया,मनीषा अरोड़ा, गगनदीप कौर, कविता, राबीआ, मनीष चोपडा, संतोख सिंह, वरूण,किकेट कोच प्रताप सिंह,किकेट कोच पियूष अरोडा़,अवधेश कुमार, बंरिदर बारिड आदि शमिल हुऐ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोविड के टीकाकरण संबंधी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

गढ़शंकर  : कोविड-19 कोरोना महामारी को खत्म करने हेतु सरकार द्वारा तय किए कार्यक्रम अनुसार टीकाकरण संबंधी कोविड टास्क फोर्स की बैठक एसडीएम हरबंस सिंह की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में हुई। इस...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल में लड़कियों के लिए मैगा प्लेसमेंट व स्वै रोजगार कैंप 10 को : DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 06 सितंबर :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो व माडल करियर सैंटर होशियारपुर की ओर से जिला प्रशासन के नेतृत्व में 10 सितंबर को सेंट सोल्जर...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab (

Job-Ready Graduates: LTSU & Amphiventures’ AI-Driven B.Tech Program for Seamless Career Transition Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 26 : In a momentous stride toward reshaping the landscape of higher education, Amphiventures and Lamrin Tech Skills University Punjab...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha /April 27 ) Lamrin Tech Skills University Punjab hosted an Indo-African Cultural Fest in collaboration with Global Pass Career Consultancy. Students from India and various African countries participated enthusiastically in this...
Translate »
error: Content is protected !!