सरकारी हाई स्कूल डघाम में संविधान दिवस पर सेमिनार आयोजित 

by
गढ़शंकर, 26 नवंबर : सरकारी हाई स्कूल डघाम में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल के निर्देशानुसार तथा स्कूल गाइडेंस काउंसलर मास्टर हरदीप कुमार के नेतृत्व में संविधान दिवस पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में लेक्चर्र नरेश कुमार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान संबंधी विस्तृत जानकारी दी और डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन तथा उनके द्वारा संविधान निर्माण संबंधी निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके अधिकारों तथा उनके कर्तव्यों संबंधी जागरूक किया। मास्टर हरदीप कुमार द्वारा मुख्य वक्ता का धन्यवाद करते हुए विद्यार्थियों को संविधान संबंधी बताई गई जानकारी को समझ कर देश के एक अच्छे और सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मास्टर हरदीप कुमार, मैडम ज्योतिका लद्धड़,  वरिंदर कौर, अंशु राणा, मैडम रीना, ज्योति शर्मा तथा समूह विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

All Departments Must Work in

NCORD’ Committee Meeting Held Under Deputy Commissioner’s Chairmanship Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 18 :  A meeting of the ‘NCORD’ (National Committee on Drug Eradication), formed to ensure effective control over drug abuse in the...
article-image
पंजाब

मर्डर : माहिलपुर पुलिस ने लोगों के खिलाफ धारा 103(1),115(2) और 3(5) के अंतर्गत किया मामला दर्ज

मामले की गहराई से जांच कर रहे : एसएचओ जयपाल माहिलपुर/दलजीत अजनोहा :  पुलिस थाना माहिलपुर की पुलिस की ओर से ज्योति जोशी पुत्र हरबंस लाल निवासी नूरपुर ब्राह्मणा के वयानों पर दो लोगों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चोर व स्नेचर बेखौफ डीएसपी कार्यालय के निकट दो घटानाओं को दिया अंजाम : गढ़शंकर शहर में युवती से पहले पर्स छीना और पुलिस थाने में शिकायत की तो बाद में बैंक में एटीएम बंद करवाने गई तो एकटिवा चोरी

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में बेखौफ चोरों ने दिन दिहाड़े दो घटनाओं को अंजाम देते हुए लडक़ी का पर्स युवक छीन कर फरार हो गए और जव वह पुलिस थाने शिकायत कर वापिस बैंक...
article-image
पंजाब

आरएमपीआई ने पंजाब सरकार की सांप्रदायिक फासीवादी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य भर में राजनीतिक रैलियां आयोजित करने का फैसला : हरकंवल सिंहः

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) जिला कमेटी की बैठक अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य साथी हरकंवल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!