सरकारी हाई स्कूल डघाम में शिक्षा मेले आयोजित 

by
गढ़शंकर, 11 दिसंबर: शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशानुसार सरकारी हाई स्कूल डघाम में दो दिवसीय शिक्षा मेले आयोजित किए गए। स्कूल इंचार्ज मास्टर हरदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित इन शिक्षा मेलों में 10 दिसंबर को विज्ञान तथा गणित विषय का तथा 11 दिसंबर को सामाजिक शिक्षा तथा अंग्रेजी विषय का शिक्षा मेला आयोजित किया गया। इन मेलों में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के वर्किंग मॉडल, स्टिल मॉडल तथा चार्ट्स के माध्यम से शिक्षा को रोचक व सरल बनाने के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन किया। जहां बच्चों द्वारा इन मेलों में भाग लेकर अपने ज्ञान की वृद्धि की गई वहीं बच्चों के अभिभावकों ने मेलों में शामिल होकर अध्यापकों तथा विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ में मास्टर हरदीप कुमार, ज्योतिका लद्धड़, वरिंदर कौर, अंशु राणा, जितेंद्र कुमार, ज्योति शर्मा, मैडम रीना आदि सहित समूह विद्यार्थी शामिल थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में लगाए रोजगार मेले में नौजवान पीढ़ी ने दिखाई गहरी दिलचस्पी

गढ़शंकर –  पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरे प्रदेश में रोजगार मिले लगाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के तहत बी.डी.पी.ओ दफ्तर गढ़शंकर में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया...
article-image
पंजाब

पंजाब में बेअदबी विधेयक पर गठित सिलेक्ट कमेटी के सदस्यों की घोषणा

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने बेअदबी विधेयक को पंजाब विधानसभा में पारित कर दिया है। अब पंजाब सरकार ने बेअदबी विधेयक से संबंधित सिलेक्ट कमेटी के सदस्यों की घोषणा कर दी है। इस कमेटी...
article-image
Uncategorized , पंजाब

डैम सेफ्टी एक्ट के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित

चंडीगढ़।  पंजाब और हरियाणा में पानी को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार  को पंजाब विधानसभा ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के फैसले के खिलाफ सर्वसम्मति से...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में मई दिवस के शहीदों दी गई श्रद्धांजलि, मजदूर वर्ग ने लॉक डाउन का फैसला वापस लेने की मांग की।

 गढ़शंकर – डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट, किरती मजदूर किसान यूनियन व डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट पंजाब की ओर से सयुंक्त रूप से शहर में गांधी पार्क में मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई...
Translate »
error: Content is protected !!