सरकारी हाई स्कूल डघाम में विद्यार्थियों को टीकाकरण के प्रति किया जागरूक : एचपीवी वैक्सीनेशन संबंधी भी दी जानकारी –

by
गढ़शंकर, 19 मई : सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगिल की अध्यक्षता तथा स्कूल गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में पीएचसी पोसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. संदीप सिंह ने शिरकत की।
डॉ. संदीप सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जाने वाले टीकों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे एचपीवी वैक्सीनेशन संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इसके भविष्य में होने वाले लाभों के बारे में भी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. नवदीप कौर मेडिकल ऑफिसर, मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगिल, मास्टर हरदीप कुमार सहित स्कूल का समूचा स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन:
विद्यार्थियों को टीकाकरण संबंधी जागरूक करते डॉ. संदीप सिंह तथा साथ में उपस्थित डॉ. नवदीप कौर।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवान ने वड़िंग के नेतृत्व की सराहना की, कहा— पंजाब कांग्रेस 2027 में सत्ता में आने के लिए तैयार

लुधियाना में वड़िंग की दोबारा नियुक्ति की खुशी में दीवान और समर्थकों ने बांटे लड्डू लुधियाना, 4 जुलाई: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की दोबारा नियुक्ति...
article-image
पंजाब

Special Lecture on Guru Tegh

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.16 : A special lecture on “Guru Tegh Bahadur’s Martyrdom and Its Contemporary Relevance” was organized by the Postgraduate Department of Punjabi at Shri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, under the Sikh...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में बंद का व्यापक असर- 163 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा

चंडीगढ़, 30 दिसंबर । किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिला। राज्य के ज्यादातर जिलों में किसान टोल प्लाजा व मुख्य मार्गों पर बैठे रहे। रेलवे...
article-image
पंजाब

20-20 व्यक्तियों की टीमें लोगों को कोरोना की हिदायतों का पालन करने के लिए करेंगी अपील

जन सहयोग से कोरोना पर फतेह पाना होगा आसान मंत्री की ओर से बाजारों, धार्मिक स्थानों व सार्वजनिक स्थानोंपर मास्क पहनने की पुरजोर अपील मौजूदा समय में योज्य लाभार्थियों का टीकाकरण बहुत जरुरी सभी...
Translate »
error: Content is protected !!