सरकारी हाई स्कूल श्री खुरालगढ़ साहिब में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

by

गढ़शंकर। सरकारी हाई स्कूल श्री खुरालगढ़ साहिब में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वजारोहण की रस्म सूबेदार बख्शीस सिंह, मास्टर करनैल सिंह, सरपंच रणजीत सूद, एसएमसी चेयरमैन जीत सिंह, पंच करनैल सिंह, फौजी लखविंदर सिंह, फौजी शेर सिंह, सूबेदार सुखविंदर सिंह, सूबेदार जगतार सिंह, सूबेदार सुरिंदर सिंह और कमेटी सदस्य दर्शन कौर की मौजूदगी में अदा की गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा गिद्धा, भंगड़ा और विभिन्न नाटकों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सरपंच रणजीत सूद ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए तथा स्कूल के विकास कार्यों के लिए 2,500 रुपये की राशि भेंट की। इस दौरान सरपंच रणजीत सूद और स्कूल के मुख्य अध्यापक करनैल सिंह ने सूबेदार बख्शीस सिंह को सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के स्टाफ ने पूरी तनदेही से जिम्मेदारी निभाई। इस मौके मुख्य अध्यापक करनैल सिंह, मास्टर इकबाल सिंह, मैडम सीमा राणा, मैडम नवनीत कौर, मैडम मनप्रीत कौर और मैडम रमन बरगाड़ी सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

फोटो कैप्शन: सूबेदार बख्शीस सिंह को सम्मानित करते हुए सरपंच रणजीत सूद, मास्टर करनैल सिंह व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता : राघव चड्डा

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाए जाने से आहत सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सवाल दागे हैं। आआपा...
article-image
पंजाब

When panchayats are strong, villages

Hoshiarpur/Nov15 /Daljeet Ajnoha : To strengthen grassroots rural development initiatives in Punjab, the State Institute of Rural Development (SIRD), Mohali, organized a Gram Panchayat Development Plan (GPDP) programme at BDPO Block–1, Hoshiarpur. Punjab Cabinet...
article-image
पंजाब

Grants worth ₹61 lakh released for

Development works related to roads, playgrounds, streets and drains and rainwater conservation have gained momentum Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 6 : MLA Dr. Ishank Kumar, attended the football tournament organized at Maili village of Chabbewal constituency,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छापेमारी में आयकर विभाग को 60 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशी बरामद : सभी गड्डियों पर एक जैसी स्लिप और रबड़

आगरा में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जूता कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान विभाग को 500 रुपये के नोटों की गड्डियां मिली है। इन सभी गड्डियों पर एक जैसे...
Translate »
error: Content is protected !!