सरकार गांव के द्वार में गूंजीं क्षेत्र की समस्याएं, पठानिया ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

by

मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे क्षेत्र की जमीनी समस्याओं की रिपोर्ट : पठानिया

छतराड़ी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, मौके पर 45 प्रमाण पत्र जारी

एएम नाथ। चंबा : ग्राम पंचायत छतराड़ी में मंगलवार को उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं और मांगें उप मुख्य सचेतक के समक्ष रखीं। पठानिया ने अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर निपटारे के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग की ओर से लोगों को 45 विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अलावा दो भूमि मामलों की इंतकाल प्रक्रिया भी पूरी की गई।
पठानिया ने गैहरा-प्यूहरा-छतराड़ी संपर्क मार्ग के लंबित गिफ्ट डीड मामलों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क मार्ग के करीब तीन किलोमीटर हिस्से में यातायात बहाल करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। मां शिवशक्ति मंदिर के लिए भव्य प्रवेश द्वार निर्मित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
उखली गांव के कच्चे संपर्क मार्ग को पक्का करने की ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छतराड़ी में पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खंड स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए।
उप मुख्य सचेतक ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों, पेयजल योजनाओं और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी जमीनी समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी, ताकि समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
कार्यक्रम में सुरजीत भरमौरी, दिलदार अली वट्ट, अमित भरमौरी, ग्राम पंचायत प्रधान रिंकू भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सुशासन और सशक्त विपक्ष का नया अध्याय : जयराम ठाकुर

भाजपा विधायकों की विशेष कार्यशाला संपन्न, नेता प्रतिपक्ष हिमाचल जयराम ठाकुर ने दिया प्रशिक्षण कहा, ​अनुभव, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ जनता की आवाज बनेंगे भाजपा के 29 विधायक एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय छात्रों और कामगारों को भी अपने भविष्य को लेकर चिंता लगी सताने : ट्रूडो के तुगलकी फरमान से कनाडा में बवाल, सड़कों पर उतरे विदेशी छात्र

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक पोस्ट ने वहां रहने वाले विदेशी छात्रों की मुश्किलें खड़ी कर दी। कनाडा में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों और कामगारों को भी अपने भविष्य को लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टारगेट किलिंग और फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार : 3 अवैध पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस ,1 काले रंग की जाली नंबर वाली फोर्ड आइकन बरामद

पटियाला :  पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गुरविंदर सिंह सिद्धू के इशारे पर पंजाब में टारगेट किलिंग व फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीदों की प्रतिमाओं के रखरखाव एवं समारोहों की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। पालमपुर, 4 जुलाई: – नगर निगम पालमपुर क्षेत्र में स्थापित वीर शहीदों की प्रतिमाओं के रखरखाव तथा महत्वपूर्ण अवसरों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!