सरकार ने तीन वर्षों में विकास और कल्याण को दी नई दिशा : रोहित ठाकुर

by
77वें गणतंत्र दिवस पर शिक्षा मंत्री ने कुल्लू में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, परेड की ली सलामी
एएम नाथ।  कुल्लू, 26 जनवरी : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।
समारोह में पुलिस, आईटीबीपी, महिला पुलिस टुकड़ी, होम गार्ड्स, 1 एचपी एयर स्क्वाड्रन कुल्लू, 2 एचपी एनसीसी मंडी, एनएसएस कॉलेज कुल्लू, रेंजर कुल्लू, भारत गाइड, स्काउट्स, जूनियर रेड क्रॉस (गर्ल्स स्कूल सुल्तानपुर), एनसीसी गर्ल्स सुल्तानपुर, आपदा मित्र तथा होम गार्ड्स बैंड्स की टुकड़ियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने प्रदेशवासियों एवं जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं, जो प्रदेश के समग्र विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले दिन से जनसेवा को अपना मूल मंत्र बनाया है और इसी भावना के साथ हिमाचल को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश हित में कई कड़े लेकिन आवश्यक फैसले लिए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। वर्तमान सरकार ने दस में से सात गारंटियों को पूरा कर लिया है। पहली ही कैबिनेट बैठक में 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को ओपीएस प्रदान कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान दिया गया।
*राजस्व वृद्धि, संसाधनों की सुरक्षा पर सरकार का विशेष जोर*
शिक्षा मंत्री ने कहा कि संसाधनों के बेहतर उपयोग से पिछले तीन वर्षों में राज्य को 26,683 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछली सरकार की समान अवधि से 3,800 करोड़ रुपये अधिक है। शराब ठेकों की नीलामी से 5,408 करोड़ रुपये अर्जित हुए, जो पूर्व सरकार की तुलना में 1,114 करोड़ रुपये अधिक है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश की संपदा पर सभी वर्गों का समान अधिकार है और सरकार इसकी रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में वाइल्ड फ्लावर हॉल की संपत्ति को कानूनी लड़ाई के बाद वापस लिया गया और अब इसके माध्यम से प्रदेश को राजस्व प्राप्त
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हॉटस्पॉट स्थानों में उचित साफ़-सफाई एवं निगरानी व्यवस्था बनाई जाए सुनिश्चित : DC मुकेश रेपसवाल

ज़िला पर्यावरण संरक्षण प्लान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि नगर परिषद चंबा के तहत विभिन्न वार्डों में कूड़ा-कचरे के हॉटस्पॉट वाले स्थानों में उचित साफ़-सफाई...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चुनाव के नतीजों को लेकर गुस्साए लोगों के बीच फंसे चुनाव कर्मचारियों व पुलिस को निकालने गए एसडीएम व पुलिस पर लोगों ने बरसाए पत्थर, पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज व हवाई फायर

गढ़शंकर l  गढ़शंकर क्षेत्र के गांव खानपुर में चुनाव नतीजों का विरोध करते हुए चुनाव हारने वाले गुट ने चुनाव कर्मचारियों और उन्हें लेने गई पुलिस पार्टी को जबरन रोक दिया। जिसके बाद पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय राजनीति में अटल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता – मुकेश अग्निहोत्री

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर उप मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि रोहित भदसाली ।शिमला, 16 अगस्त – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तलेरु में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाएं : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

गांव पलेई और टिपरी तक पर्यटकों की पहुंच सुनिश्चित करने को विकसित की जाएगी बेहतर व्यवस्था स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़ने के लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी को दिशा-निर्देश एएम नाथ। चम्बा :...
Translate »
error: Content is protected !!