सरकार ने 80 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचने का किया फैसला

by

नई दिल्ली : सरकार ने रविवार को कहा कि उसने इसे 16 जुलाई से 80 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचने का फैसला किया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश के कई स्थानों पर 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेचने के फैसले से इसकी कीमतों में गिरावट आई है।
मंत्रालय ने कहा, देश भर में 500 से अधिक जगहों पर स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करने के बाद, आज यानि 16 जुलाई, 2023 से टमाटर 80 रुपये प्रति किलोग्राम बेचने का निर्णय लिया गया है। मंत्रालय ने आगे बताया कि नाफेड और एनसीसीएफ के जरिए दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में कई जगहों पर टमाटर की बिक्री इस दर पर आज से शुरू हो गई है।
मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि ऐसे स्थानों पर मौजूदा बाजार कीमतों के आधार पर सोमवार से इसका विस्तार दूसरे शहरों में किया जाएगा। शनिवार को, मंत्रालय ने कहा था कि दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में व्यापक बाजार हस्तक्षेप के कारण, दिल्ली-एनसीआर में लगभग 18,000 किलोग्राम टमाटर बेचे गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि

अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि ऊना : 21 अगस्तः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री आज जिला ऊना के चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के अंब...
article-image
पंजाब

डब्बी बाजार को हैरीटेज स्ट्रीट बनाने की प्रक्रिया पर जल्द होगा कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने डब्बी बाजार में फायर ब्रिगेड की ओर से डाली जाने वाली पाइप लाइन की करवाई शुरुआत, तंग बाजार होने के कारण आग जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए डाली जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएसटी को अलर्ट रहने के व्यय पर्यवेक्षक आनंद कुमार ने दिए निर्देश

हमीरपुर 02 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने तथा उपचुनाव में धनबल के प्रयोग या अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अभय ठाकुर सोमवार से लापता

वंगाणा  :  वंगाणा के थेही गांव के अभय ठाकुर सपुत्र श्री सुनील ठाकुर कल सोमवार से घर से विना वताए लापता है । उसने पीले रंग की कमीज नेवी व्लू कलर का पजामा व...
Translate »
error: Content is protected !!