सरकार वसूलेगी एक-एक लाख रुपये का जुर्माना : 1 से 2 करोड़ बेशकीमती वाहनों पर हिमाचल में पंजीकरण कराने की प्रक्रिया में बड़ा खेल

by

शिमला : करीब पौने दो हजार बेशकीमती वाहनों पर हिमाचल के पंजीकरण नंबर गलत तरीके से लिए गए हैं। राज्य सरकार की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यह गोरख धंधा अधिकारियों, कर्मचारियों और एजेंटों की सांठगांठ से किया गया। एक से दो करोड़ की कीमत के वाहनों का हिमाचल में पंजीकरण कराने की प्रक्रिया में बड़ा खेल हुआ है। इन बेशकीमती वाहनों के लिए हिमाचल का पंजीकरण नंबर लेने में फर्जीवाड़ा सामने आया है। राज्य सरकार की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अधिकारियों, कर्मचारियों और एजेंटों की सांठगांठ से यह खेल किया गया। करीब पौने दो हजार बेशकीमती वाहनों पर हिमाचल के पंजीकरण नंबर गलत तरीके से लिए गए हैं। सरकार अब इन वाहन मालिकों से एक-एक लाख रुपये का जुर्माना वसूलेगी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार फर्जी तरीके से वाहनों के नंबर लेने ऐसे वाहन मालिकों से जुर्माना वसूलेगी। उन्होंने कहा कि कर चोरी कर हिमाचल में चल रहीं बाहरी राज्यों की करीब एक हजार निजी वोल्वो बसों पर भी सरकार शिकंजा कसेगी।
बताया जा रहा है कि ये वोल्वो बसें दक्षिण भारत के प्रभावशाली लोगों की कंपनियां चला रही हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि सरकारी विभागों और एचआरटाीसी के लिए अब सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन और बसें ही खरीदी जाएंगी। पथ परिवहन निगम के लिए डीजल बसों की आखिरी खेप ही खरीदी जानी है और इसके बाद इलेक्ट्रिक वाहनों का ही बेड़ा तैयार होगा। उन्होंने कहा कि मंडी, बिलासपुर, पालमपुर, करसोग नाहन में सीवरेज प्रणाली योजना आरंभ करेगी। 1,269 करोड़ रुपये खर्च कर प्रदेश के शहरों को हर रोज 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 175 बिजली प्रोजेक्टों से सरकार को करीब 4,000 करोड़ तक का वाटर सेस का राजस्व प्राप्त होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विशाल चौधरी की माता के भोग एवम अंतिम अरदास में पहुंचे उच्च अधिकारियों ने जताई संवेदना

अरुणाचल से एसपी आदित्य भाटी पहुंचे श्रधांजलि देने बद्दी, 8 जून (तारा) : जीएसटी, कस्टम एवम नारकोटिक्स विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात बद्दी के विशाल चौधरी की माता कांता देवी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमटीवी चंबा क्रॉस कंट्री साइकिलिंग रेस का 21–22 मार्च को होगा आयोजन : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चलो चंबा अभियान के अंतर्गत आयोजित होगी साइकिलिंग रेस देश के प्रसिद्ध प्रतिभागी लेंगे हिस्सा एएम नाथ। चंबा, मार्च 7 : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चलो चंबा अभियान के तहत 21 से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15वें वित्त आयोग के तहत शुरू नहीं होने वाले कार्यों की सूची उपलब्ध करवाई जाए : DC रेपसवाल

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा चुने गए हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

ऊना: हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के जनरल हाउस का आयोजन जिला मुख्यालय ऊना में हिमाचल प्रदेश के लगभग 10 जिलो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें सभी जिलों के आए डेलिगेट्स ने सर्वसमिति से...
Translate »
error: Content is protected !!