सरकार व पुलिस डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी करने वाले दोषियों को पकड़ने प्रति संजीदा नहीं …..जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे बसपा का धरना जारी रहेगा : बसपा अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी

by

एसएसपी साहिब ने जाँच टीम एसपी डी मेजर सिंह की अगुआई में गठित , छे से सात टीमें आरोपियों को पकड़ने में जुटी है : डीएसपी दलजीत सिंह खख
गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी करने के दोषियों को पकड़ने की मांग को लेकर डीएसपी गढ़शंकर के दफ्तर के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद अवतार सिंह करीमपुरी की अगुआई पक्का धरना लगा दिया। डीएसपी ने धरने में पहुँच कर धरने पर बसपा कार्यकर्ताओं व नेताओं को जाँच की प्रगति के सबंध में जानकारी दी।  लेकिन बसपा  ने एलान कर दिया कि आरोपियों की ग्रिफ्तारी तक धरना पक्के तौर पर जारी रहेगा।
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी करने के दोषियों को 72 पकड़ने में सरकार और पुलिस नाकाम रही। हमने सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी करने वाले दोषियों को 72 घंटे में पकड़ा जाये। लेकिन सरकार व पुलिस डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी करने वाले दोषियों को पकड़ने प्रति संजीदा नहीं दिखाई दे रही। पिछले वर्ष भी गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. अबेंडकर की प्रतिमा की बेअदबी की गई थी। इसके इलावा पंजाब में नौ जगह डॉ. अबेंडकर पि प्रतिमाओं की बेअदबी हो चुकी है।  लेकिन सरकार इनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मचारी अभी तक तैनात नहीं कर पाई और स्थानीय विधायक सांविधानिक पद पर बैठे है और फिर भी संविधान और संविधान निर्माता की प्रतिमा की रखा नहीं कर सके। जिसका खामियाजा सरकार और स्थानीय विधायक को भुगतना पड़ेगा।  2027 में डॉ. अंबेडकर की सोच और साहिब कांशी राम की सोच पर पहरा देने वाली सरकार बनाएंगे।
उन्हीनों कहा कि क्योकिं कि इसके साथ करोड़ो लोगों की भावनाएं जुडी है इसलिए मुख्यमंत्री और डीजीपी को इस मामले खुद देखे और तुरंत कारवाई करें ताकि लोगों की भावनाओं को शांत किया जा सके और पंजाब में अमन शांति को विदेशों में बैठ कर भंग करने को कोशिशें कर रहे है।  उनकी कोशिशों को भी नाकाम किया जा सके। उन्होनों कहा कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक धरना जारी रहेगा और 18 अप्रैल को गढ़शंकर में विशाल रैली कर सरकार को घुटनों के भार कर देगी। इस दौरान नवांशहर के विधायक नछतर सिंह भी मौजूद थे।

डीएसपी दलजीत सिंह खख : धरने में पहुँच कर धरने में उपस्थित लोगों को बताया गत वर्ष गांव नूरपुर जट्टां में हुई बेअदबी मामले में तीन आरोपियों में से दो को पकड़ लिया था और चलन पेश कर दिया गया है। लेकिन पन्नू के विदेश में होने के कारण पकड़ा नहीं गया।  इस बार हुयी बेअदबी के मामले में एसएसपी साहिब ने जाँच टीम एसपी डी मेजर सिंह की अगुआई में गठित कर दी है। छे से सात टीमें इस समय इस मामले के आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। इसके इलावा पुलिस का ख़ुफ़िया विंग और अन्य विंग जुटे हुए है। शीध्र आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

फोटो : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद अवतार सिंह करीमपुरी  धरने में सबोंधित करते हुए और डीएसपी दलजीत सिंह खख आरोपियों को पकड़ने की स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समाजसेवी विनय कुमार की स्वर्गीय माता शशि कांता की आत्मा की शांति के लिए रखे गरूड पुराण जी के पाठ का भोग व रस् पगड़ी कल 9 मई को

गढ़शंकर : समाज सेवी व विभिन्न संगठनों से जुडे विनय कुमार जी के माता स्वर्गीय माता श्रीमति शशी कांता जी की आत्मा की शांति के लिए रखे गरूड पुराण जी के पाठ का भोग...
article-image
पंजाब

मुल्तानी अस्पताल में बम धमाका, लोगों के बीच मचा हड़कंप : सीसीटीवी में कैद हमलावर

गुरदासपुर :  कलानौर के मुल्तानी अस्पताल में जहां गत दिनों फिरौती की मांग को लेकर गोलियां चलाई गई थी, वहीं मंगलवार को दिन दिहाड़े एक युवक ने अस्पताल में बम धमाका कर दिया। इसकी...
article-image
पंजाब

प्रिंटिंग और स्‍टेशनरी विभाग के 269 पदों को भरने जा रही : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार प्रिंटिंग और स्‍टेशनरी विभाग के 269 पदों को भरने जा रही है। पंजाब के मुद्रण और स्‍टेशनरी मंत्री अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब सरकार अपनी प्रेस क्षमता...
article-image
पंजाब

वार्षिक भंडारा 6 अक्टूबर को जोत मार्गिये संत भवन जेजों में होगा : संत रतन प्रकाश

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : पंजाब और हिमाचल की सीमा पर स्थित डेरा जोत मार्गिए संत भवन जेजों में सतगुरु संत ओम प्रकाश जी का वार्षिक भंडारा वी धार्मिक समागम इस वर्ष  भी सभी...
Translate »
error: Content is protected !!