सरकार 3.41 लाख युवाओं को लौटाएगी रद हुई भर्तियों का आवेदन शुल्क

by

हमीरपुर : पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग से वर्ष 2022 में विभिन्न विभागों के पदों के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों को लंबे इंतजार के बाद राहत मिली है। राज्य सरकार ने रद हो चुकी 80 पोस्ट कोड की भर्तियों के लिए जमा करवाया गया आवेदन शुल्क वापस करने का निर्णय लिया है।

इसके तहत 3,41,742 अभ्यर्थियों को लगभग 4.27 करोड़ रुपये लौटाए जाएंगे। इस फैसले को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी भी मिल चुकी है। वर्ष 2022 में तत्कालीन हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर ने 80 पोस्ट कोड के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में 1,423 पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किए थे। इनमें जेओए (आईटी), ऑडिट, फार्मासिस्ट, फायरमैन, सब इंस्पेक्टर, तकनीकी शिक्षा सहित कई अन्य विभागों के पद शामिल थे। इन भर्तियों के लिए प्रदेशभर से 3.41 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया और निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा कराया।

इसी दौरान भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया गया। इसके बाद भर्ती व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए और आयोग के माध्यम से जारी सभी 80 पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रियाएं रद् कर दी गईं।

आयोग भंग होने से फंसा रह गया आवेदन शुल्क का पैसा : भर्ती रद होने के बाद हजारों पद रिक्त रह गए और लाखों अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क भी आयोग के पास जमा रह गया। अब राज्य सरकार ने इन सभी अभ्यर्थियों को उनका आवेदन शुल्क वापस करने का फैसला लिया है। इसके लिए करीब 4.27 करोड़ रुपये लौटाए जाएंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूटर पर सेब ढोए जाते थे आज से पहले – अब तो पानी भी ढोया जाता : ठियोग पानी कांड में यह चीज स्पष्ट – डॉ राजीव बिंदल

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की आपसी खैंचतान और लड़ाई से हिमाचल प्रदेश की जनता को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्र का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थी

चुनाड़ व ग्याणा क्लस्टर में अमरूद का पौधा रोपित कर एच.पी. शिवा परियोजना के प्रथम चरण का किया शुभारंभ एएम नाथ। अर्की :   अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों व बागवानों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्किंग, खेल स्टेडियम, मिनी सचिवालय तथा हेलीपोर्ट का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य : विधायक नीरज नैय्यर

ऐतिहासिक चौगान के संरक्षण और सौंदर्यकरण कार्य हित धारकों के सुझावों पर होंगे सुनिश्चित एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए चंबा शहर में प्रस्तावित वाहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की और से लोकसभा चुनाव लड़ना है तो – 10 हज़ार फॉर्म फीस के साथ 15 फ़रवरी तक करें आवेदन

कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ना है तो 10 हज़ार फॉर्म फीस के साथ 15 फ़रवरी तक करें आवेदन एएम नाथ, शिमला प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेताओं,...
Translate »
error: Content is protected !!