सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर वीर जवानों को नमन: जयराम ठाकुर

by

युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान

रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को शिमला के रामनगर स्थित फागली वार्ड-12 में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि यह भारत, भारतीयता और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के माध्यम से देश के सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों, नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया है। इससे जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को लगातार मजबूती मिल रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के वीर जवानों के पराक्रम को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों ने अपने साहस और शौर्य से राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने युवाओं, विशेषकर जेन-जी से नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पोषण, स्वच्छता और डिजिटल आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान और त्योहारी सीजन में ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सकारात्मक और प्रेरक कार्यों को सामने लाकर समाज को नई ऊर्जा प्रदान करता है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान, शिमला शहरी के पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय सूद सहित भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS अधिकारी हर्षवर्धन की सड़क दुर्घटना में मौत : पहली पोस्टिंग में ज्वाइनिंग के लिए जाते समय हुआ हादसा

कर्नाटक के हासन जिले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह अधिकारी हर्षवर्धन (26) थे जो 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और हाल ही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में पंजाब की एक निजी बस खाई में गिरी : बस में सवारियां होती तो हो सकता था बड़ा हादसा

रोहित जसवाल / चिंतपूर्णी :  रविवार को सुबह नौ बजे के करीब पंजाब की एक निजी बस तलवाड़ा बाईपास के पास खाई में जा गिरी। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी कर्मचारियों पर एस्मा लगाने से भड़के जयराम ठाकुर

कर्मचारी हितैषी होने का ढोंग कर रही कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर दिहाड़ी पर ड्राइवर भर्ती यात्रियों की जान से खिलवाड़, सरकार जवाब दे : जयराम एएम नाथ। शिमला नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

80 लाख रुपये 200 मीटर एंबुलेंस रोड बनाने में दिए खर्च : हाईकोर्ट ने विभाग पर की ये टिप्पणी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा कि 200 मीटर से भी कम एंबुलेंस रोड बनाने के लिए विभाग ने कैसे 80 लाख रुपये स्वीकृत किए। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सुशील...
Translate »
error: Content is protected !!