सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार , हमारी बेटियों को आंखें दिखाने कोशिश की तो इनकी आंखें नोंच लेंगे : मांगेराम त्यागी

by

मुजफ्फरनगर : महिला पहलवानों के समर्थन में आज मुजफ्फरनगर के सोरम में सर्वखाप की पंचायत में सर्वखाप चौधरी मंच से केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान त्यागी, ब्राह्मण, भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने दिल्ली के डीजीपी को जमकर निशाने साधते हुए कहा कि डीजीपी अपनी मर्यादा भूल गए हैं। जिस दिन अपने बच्चों के सिर पर पैर रखेंगे उस दिन पता चलेगा। उन्हींनो ने कहा कि इन लोगों ने हमारी बेटियों को जातियों में बांट दिया है, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि जब ये विदेश में खेलने गईं थीं, जीतकर लौटीं थी तो क्या आपने इनकी जाति पूछी थी। तब ये देश की बेटियां थी। लेकिन आज पुलिस के सिपाही इनके सिर पर पैर रखकर खड़े हैं यह निंदनीय है। यहां सभी खाप चौधरी बैठें है हम वादा करते हैं कि सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार है। यदि इन्होंने हमारी बेटियों को आंखें दिखाने कोशिश की तो इनकी आंखें नोंच लेंगे। मांगेराम त्यागी ने कहा कहा कि मैं दिल्ली के डीजीपी से पूछना चाहता हूं कि जिस प्रकार दिल्ली पुलिस के सिपाही हमारी बेटियों के सिर पर पैर रखकर खड़े हैं जिस दिन अपने बच्चों के सिर पर पैर रखकर खड़ें होंगे तब पता चलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर यह सब किया गया। इसका खामियाजा 2024 में आपको भुगतना पड़ेगा।
इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि पहलवानों को हताश होने की आवश्यकता नहीं है। हम लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे भी। पहलवानों की लड़ाई लड़ी जाएगी और सर्व समाज लड़ेगा।
इसके इलावा पंचायत में एलान किया गया कि खाप चौधरियों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति और गृहमंत्री से मुलाकात करेगा। पहलवानों को इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। सोरम में आए विभिन्न राज्यों के खाप प्रतिनिधियों ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है और दो जून को कुरुक्षेत्र में होने वाली पंचायत में सुनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संत महात्मा हमारे साथ हैं। अगर आरोपियों के पक्ष में यात्रा निकलेगी तो हमारी भी यात्रा निकलेगी। ट्रैक्टर तैयार हैं। पहलवानों के लिए देशभर में जाकर बैठक की जाएगी। सरकार ने सहारनपुर में गुर्जर और ठाकुर समाज को लड़ाने की चाल चली है। दोनों समाज के लोग एक हो जाएं। सरकार की चाल को समझें। योद्धा किसी बिरादरी के नहीं होते। योद्धा सर्व समाज के होते हैं। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि राष्ट्रपति से मिलेंगे। पहलवानों की पहचान तिरंगा है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि समाधान तक संघर्ष किया जाएगा। बिरादरी को शादी विवाह तक सीमित रखें, समाज के लिए संघर्ष करें। देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह भी पंचायत में शामिल हुए।
पालम 360 के चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने भी मंच से अपने विचार रखे। सोलंकी ने कहा कि 2 जून को कुरुक्षेत्र की पंचायत में शामिल हो और मिलकर एक फैसला करें। सरकार अगर बलिदान चाहती है तो हम बलिदान देने के लिए भी तैयार हैं। प्रधानमंत्री पाकिस्तान चले जाते हैं लेकिन वह दिल्ली जंतर मंतर पर ही क्यों नहीं जाते? वहीं, दो जून को कुरुक्षेत्र में पंचायत के फैसले पर सभी ने मान्यता जताई। पंचायत में खाप चौधरियों ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के मन की बात सुननी चाहिए और सांसद ब्रजभूषण शरण को हटा देना चाहिए। वहीं मेरठ से सरधना विधायक अतुल प्रधान भी सर्वखाप की पंचायत में शामिल होने पहुंचे हैं। बैंसला खाप के प्रतिनिधि के तौर पर सरधना विधायक अतुल प्रधान ने पंचायत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरी तरह पहलवानों के साथ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत पधर साहो में सामुदायिक भवन व खेल परिसर की रखी आधारशिला

70 लाख की लागत से निर्मित होगा जजरेड से सनोटी संपर्क मार्ग : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों...
article-image
पंजाब

गांव गोगों की बिजली सप्लाई सुधारने के लिए एक्सियन पावरकॉम को दिया ज्ञापन 

गढ़शंकर, 12 जून: निकटवर्ती गांव गोगों में बारिश व तूफान के मौसम में कई घंटों तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहने को ध्यान में रखते हुए कंडी संघर्ष कमेटी के प्रांतीय संयोजक दर्शन सिंह मट्टू...
article-image
पंजाब

कुलविंदर संघा विकास मंच गढ़शंकर के अध्यक्ष बने -पार्षदों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

गढ़शंकर, 17 नवंबर: नगर परिषद गढ़शंकर के पार्षदों ने गढ़शंकर के विकास कार्यों को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को गढ़शंकर में विकास मंच की एक बैठक हुई...
article-image
पंजाब

“मैं राजनीती करना छोड़ दूंगा”. पंजाब की झांकी को लेकर सुनील जाखड़ को चैलेंज किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना में दो अहम मुद्दों पर बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि लुधियाना के विकास कार्यों और दूसरी ओर एनआरआई की...
Translate »
error: Content is protected !!