सलूणी कॉलेज में अभिभावक–शिक्षक संघ की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित

by

एएम नाथ। सलूणी : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के अभिभावक–शिक्षक संघ (PTA) की आम सभा की बैठक बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य एवं पीटीए संरक्षक डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया की अध्यक्षता में हुई।

बैठक का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ, जिसके पश्चात प्राचार्य ने पीटीए के उद्देश्यों, भूमिका एवं हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के नियमों की जानकारी अभिभावकों को दी।
इसके उपरांत, सत्र 2024–25 के पीटीए के आय–व्यय विवरण को कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसे आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। पूर्ववर्ती पीटीए कार्यकारिणी को महाविद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद किया गया।
इसके बाद नये सत्र 2025–26 के लिए पीटीए पदाधिकारियों का निर्वाचन एजेंडा के अनुसार आयोजित किया गया। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए श्री दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष पद पर श्री अमर सिंह, मुख्य सलाहकार पद पर श्री मदन ठाकुर, सचिव पद पर श्री दिनेश कुमार, सह सचिव श्रीमती विमला देवी, कोषाध्यक्ष श्री बिहारी लाल व सदस्य के तौर श्री ध्यान सिंह, श्री ओम प्रकाश, श्री तजवीत सिंह व श्री निधिया राम का चयन किया गया।
इस अवसर पर सभी सहायक आचार्य श्रीमती पिंकी देवी, श्री दिनेश कुमार, डॉ. सौरभ मिश्रा, श्री गुरदेव सिंह, श्री पंकज कुमार, श्री शुभम डोगरा — एवं श्री हरिंदर कुमार (JOA (IT)) तथा महाविद्यालय के अन्य गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी महाविद्यालय के शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगी। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावकों और शिक्षकों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां चंबा जिला के पांगी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उन्हें क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बी.एल. सेंट्रल पब्लिक स्कूल, बद्दी का 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत, निष्ठा शर्मा ने प्रदेश की मेरिट सूची में 11वां स्थान प्राप्त किया

बीबीएन, 5 मई (तारा) : बी.एल. सेंट्रल पब्लिक स्कूल, बद्दी ने इस वर्ष 12वीं कक्षा के परिणामों में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर का परिचय दिया है। विद्यालय के सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना कलां में पंचायत प्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

ऊना (27 जनवरी)- एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के प्रांगण में पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों व पंचायत समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई। विकास खंड बंगाणा...
हिमाचल प्रदेश

साई में 18 अप्रैल को विशाल स्वेच्छिक रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

बीबीएन,17 अप्रैल : नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी हिमाचल प्रदेश द्वारा 18 अप्रैल को दून के पहाड़ी क्षेत्र साई में संस्था के 29वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक उर्मिला गुरमैल...
Translate »
error: Content is protected !!