सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर डीसी को लगाया झंडा

by
ऊना, 7 दिसंबर – सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने उपायुक्त राघव शर्मा को सेना झंडा लगाया।
इस अवसर पर डीसी राघव शर्मा ने कहा कि झण्डा दिवस का मुख्य उद्देश्य उन शूरवीरों के परिवारों की सहायता करना है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है। उन्होंने कहा कि झंडा दिवस जहां हमारे जवानों की पावन स्मृतियों को चिरस्मरणीय एवं अमर बनाता है वहीं उनके अद्भुत शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान के प्रति हमारा राज्य एवं राष्ट्र कृतज्ञ है। हमारा यह कर्तव्य है कि देश पर बलिदान देने वाले जवानों के आश्रितों की उचित सहायता की जाए। उन्होंने जिला के समस्त नागरिकों से अनुरोध किया है कि झण्डा दिवस पर उदारता से दान दें। उन्होंने बताया कि झंडा दिवस पर एकत्रित निधि सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के कल्याण हेतु उपयोग की जाती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा गलत परिणाम जारी करना बड़ी बात : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार हर चीज को बहुत हल्के में ले रही है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा गलत तरीके से रिजल्ट निकालना हल्केपन वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित करें जिला में सभी प्रिंटर्स- DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा 17 मार्च उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के साथ ही जिला में सभी प्रिंटर्स के लिए निर्वाचन से संबंधित पंपलेटों पोस्टरों इत्यादि के मुद्रण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजेश्वर देव (बागुडी) मेले का समापन पर समारोह : मेलों के माध्यम से आर्थिक सृदृढ़ीकरण – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थान पर आयोजित किए जाने वाले मेलों और उत्सवों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत की जवाबी हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान, पाक के कई एयरबेस तबाह, सेना ने कहा- ‘ पाकिस्तान के हर उकसावे का दिया जा रहा जवाब’

भारत के सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई शहरों में जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सेना ने भी इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तान का दावा है कि तमाम हमलों को...
Translate »
error: Content is protected !!