सांझी रसोई में दिया 21 हजार : नार्थ जोन बैंक स्टाफ कोआप्रेटिव थ्रीफ्ट एंड क्रैडिट सोसायटी ने सांझी रसोई में दिया 21 हजार का योगदान

by

होशियारपुर, 03 अगस्त:  नार्थ जोन बैंक स्टाफ कोआप्रेटिव थ्रीफ्ट एंड क्रैडिट सोसायटी के सी.ई.ओ पी.के शर्मा ने जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से चलाई जा रही सांझी रसोई में 21 हजार रुपए का योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने सांझी रसोई प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से सांझी रसोई के माध्यम से बहुत ही बेहतरीन कार्य किया जा रहा है।
सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी मंगेश सूद ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर-कम-चेयरपर्सन जिला रैड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल के नेतृत्व में सांझी रसोई प्रोजैक्ट को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उन्होंने शहर के दानी सज्जनों को अपील करते हुए कहा कि वे अपने पारिवारिक सदस्यों के जन्म दिन व अन्य यादगार दिन बुक-ए-डे स्कीम के अंतर्गत सांझी रसोई में योगदान देकर मनाएं। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट के माध्यम से रोजाना 400 से ज्यादा जरुरतमंद लोगों को दोपहर का खाना खिलाया जा रहा है। इस दौरान जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से सोसायटी को सम्मान चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर नार्थ जोन बैंक स्टाफ कोआप्रेटिव थ्रीफ्ट एंड क्रैडिट सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हरीश मनोशा, उपाध्यक्ष जोगा सिंह, डायरेक्टर डी.पी शारदा, कांता सोढी, राकेश महे, अशोक शर्मा व आडिटर दर्शन कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक को बीच सड़क चाकू से गोदा : 2 हफ्ते पहले हुई थी सुमित की शादी

चंडीगढ़:  चंडीगढ़ में दिनदहाड़े युवक की हत्या की वारदात हुई है। सेक्टर-38 में 30 साल के युवक को सरेआम चाकू से गोद दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल हुए बेहोश, डाॅ.स्वेमान सिंह ने जताई इस बात की चिंता

संगरूर ।  किसानों की मांगों मनाने को लेकर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आज अचानक बेहोश हो गए।  बेहोशी की हालत में उनको किसान वलंटीयरों ने‌ हाथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब खरीदने के लिए ठेके पर जाने की जरूरत नहीं : इन राज्यों में स्विगी ,जोमैटो से कर सकते हैं ऑर्डर

चंडीगढ़ : शराब पीने वालो के लिए खुशख़बरी है। दारू खरीदने के लिए अब आपको ठेके पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी, जोमैटो और बिगबास्केट आदि बीयर, वाइन...
Translate »
error: Content is protected !!