सांप सीढ़ी के खेल से विद्यार्थियों को समझाया मतदान का मोल : आईटीआई ऊना में लगाया मतदान जागरुकता कैंप, उपायुक्त राघव शर्मा ने किया जागरूक

by

ऊना: 20 अगस्त: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 16 अगस्त से 11 सितम्बर तक चलाये जा रहे जागरुकता अभियान के तहत आज आईटीआई ऊना में मतदाता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने की। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि माह के तीसरे शनिवार को जिला के कॉलेज, आईटीआई, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में भी मतदाता जागरुका शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का बहुत महत्व है तथा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक मतदाताओं का मतदान करना जरूरी है। इसके अलावा मतदाता को जागरुक मतदाता बनना भी लोकतंत्र के लिए अतिमहत्वपूर्ण है, ताकि जात-पात, धर्म, क्षेत्र, प्रलोभन आदि से ऊपर उठकर स्वच्छ लोकतंत्र का निर्माण किया जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को वोटर हेल्पलाइन, एनवीएसपी, वोटर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मतदाता पहचान पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा समय-समय पर बूथ स्तर पर भी मतदाता सूचियों का संशोधन किया जाता है, जिसके तहत मतदाता सूचियों में सुधार करने और मतदाता सूची में किसी भी गलत समावेश के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने व स्थाई रूप से स्थानांतरित या मृत व्यक्तियों के नामों को हटाने की भी प्रक्रिया चलाई जाती है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों में मतदान करने के लिए विशेष प्रबन्ध किये जाते हैं।
शिविर में नायब तहसीलदार निर्वाचन अजय शर्मा ने सांप-सीढ़ी खेल के माध्यम से विद्यार्थियों को वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ व प्रक्रिया तथा मतदान करने की विधि बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पहली अक्तूबर, 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले उन सभी जिला ऊना के युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस अभियान के तहत अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें।
शिविर में प्रिंसीपल आईटीआई रविन्द्र सिंह, कानूनगो हरजीत सिंह, आईटीआई के समस्त ईएलसी एवं अनुदेशक तथा प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला व ब्लॉक कार्यकारणी का गठन जल्द किया जाएगा -संगठन में सेकंड लाइन तैयार होगी : प्रतिभा सिंह

एएम नाथ। सुंदरनगर : कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं से पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्यों को दूर करने व सरकार में उनके कार्य करवाने को कहा है। उन्होंने कहा...
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में उर्दू अनुवादक को मिलेगा बैठने का स्थान, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

धर्मशाला, 26 जुलाई। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने बताया कि आम जन की सहूलियत के लिए एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में उर्दू अनुवादक को बैठने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा का टिकट होल्ड पर – हिमाचल में दो सीटों पर कांग्रेस के टिकट का हुया ऐलान

एएम नाथ।  शिमला :  कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में होने वाले 3 विधानसभा उपचुनावों में से 2 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी हैं। पार्टी ने हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्मस लाईसेंस धारक 25 मार्च तक जमा करवायें हथियार – DC जतिन लाल

ऊना, 18 मार्च – लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर कानून व्यवस्था और निष्पक्ष व सुचारू रूप से चुनावों के संचालन हेतू जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने जिला के समस्त आर्मस लाईसेंस धारकों को आदेश...
Translate »
error: Content is protected !!