सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने किया संत नारायण दास ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का दौरा

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने गांव बाहोवाल स्थित संत नारायण दास ब्लाइंड स्कूल का दौरा किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सांसद से अपने मन की बातें साझा कीं और उन्हें अपने अनुभवों से अवगत कराया।डॉ. चब्बेवाल ने बच्चों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ते हुए कहा कि ये बच्चे किसी भी रूप में समाज से कम नहीं हैं, बल्कि इनकी जीवटता और जज़्बा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने स्कूल स्टाफ और प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि जो सेवा कार्य यह संस्था कर रही है, वह अत्यंत सराहनीय और मानवता की सच्ची मिसाल है।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल अतर सिंह ने सांसद का स्वागत करते हुए बताया कि संस्थान वर्षों से नेत्रहीन बच्चों को शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भर जीवन के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने स्कूल की विभिन्न आवश्यकताओं और चुनौतियों से भी सांसद को अवगत कराया।सांसद ने आश्वासन दिया कि वह स्कूल की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष रखेंगे और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Student Tajvir Singh won bronze

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.9 : In the 45th Sub Junior Juddo Championship organized by Punjab Juddo Association in Fazilka, student Tejvir Singh son of Kuldeep Singh of Dagana Kalan School secured third position and won bronze medal,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस थाना सिंहुता व डीएसपी कार्यालय चुवाड़ी का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  ने किया शुभारंभ

अपराध की रोकथाम व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा पुलिस विभाग का सुदृढ़ीकरण : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 2 जनवरी...
article-image
पंजाब

पंजाब राज डी.सी कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने धूमधाम से मनाया अपना 71वां स्थापना दिवस : ADC राहुल चाबा ने मुख्य अतिथि व सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज ने विशेष अतिथि के तौर पर की शिरकत

होशियारपुर, 06 अक्टूबर:  पंजाब राज जिला(डी.सी) कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने आज स्थानीय ग्रीन फील्ड में अपना 71वां स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने मुख्य...
article-image
पंजाब

भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विशेष मुहिंम चलाई जाएगी : चौहान

गढशंकर : भारतीय इंन्कलाबी माकर्सवादी पार्टी की गढ़शंकर ईकाई की बैइक स्थानीय गांधी पार्क में कामरेड अवतार सिंह की अध्यक्षता में हुई। यह जानकारी देते हुए पार्टी के तहसील सचिव रामजी दास चौहान ने...
Translate »
error: Content is protected !!