सांसद तिवारी ने किया गांव लांडरां के सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल में बने नए कमरे का उदघाटन

by

सांसद ने दी थी संसदीय कोटे से 5 लाख रूपए की ग्रांट
मोहाली, 8 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गांव लांडरां स्थित सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल में बने नए कमरे का उद्घाटन किया गया, जिसके लिए उन्होंने अपने संसदीय कोटे से 5 लाख रुपए की ग्रांट जारी की थी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद ने कहा कि शिक्षा हमारे विकास की पहली सीढ़ी है और एक पढ़ा-लिखा नागरिक ही देश व समाज को सही दिशा में आगे बढ़ा सकता है। उन्होने संसदीय कोटे से जारी ग्रांटों में शिक्षा क्षेत्र को हमेशा प्राथमिकता दी है। वहीं पर, सरकारी स्कूलों का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है, जो हमारे विकास का आधार हैं।
जहां अन्य के अलावा, सीनियर कांग्रेसी नेता मनजोत सिंह, मुख्य अध्यापिका मनप्रीत कौर मांगट, सतनाम सिंह, सरपंच हरचरण सिंह गिल, मनदीप कौर सरपंच न्यू लांडरां भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमेरिकी गैंगस्टर’ का पंजाब कनेक्शन : राजा हरुवाल के 3 गुर्गे गिरफ्तार, 2 पिस्तौल व15 कारतूस बरामद

अमृतसर। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल टीम और सीआइ (पठानकोट) की टीम ने ग्लाक पिस्तौल सहित तीन आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो पिस्तौल और पंद्रह कारतूस बरामद कर...
article-image
पंजाब

मानसिक, आर्थिक, सामाजिक गुलामी और जातिवाद समाप्त करके बसेगा गुरु रविदास जी का बेगमपुरा ,: संत सर्वण दास, संत सत्विंदर हीरा

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  जगत गुरु श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व पर देश-विदेश की संतों को लाख-लाख वधाइ देते हुए आदि धर्म साधू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सर्वण...
article-image
पंजाब

All India Adi Dharma Mission

Hoshiarpur/Patiala/Daljeet Ajnoha/Mar.22 A special meeting of the All India Adi Dharma Mission (Regd.) for Patiala district was held under the chairmanship of Jaggi Patran, with national president Sant Satvinder Heera attending as the chief...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक भगौड़ा गिरफ्तार

गढ़शंकर, 17 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक एक मामले में वांछित भगौड़ा आरोपी को  गिरफ्तार किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ली ने...
Translate »
error: Content is protected !!