सांसद प्रतिभा सिंह धन्यवाद करने के लिए आ रही या वोट मांगने के लिए : पांगी वासियों को सांसद प्रतिभा सिंह से पूछना चाहिए

by

मंडी : मंडी लोकसभा उपचुनाव जीतने के दो साल बाद सांसद प्रतिभा सिंह पहली बार पांगी आ रही हैं। , पांगी वासियों को उनसे जरूर पूछना चाहिए, वह लोगों का धन्यवाद करने के लिए आ रही हैं या आगामी लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगने आ रही । यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किलाड़ में आयोजित एक जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद सांसद प्रतिभा सिंह को लोगों का धन्यवाद करने के लिए पांगी आना चाहिए था, लेकिन वह नहीं आईं।
सांसद प्रतिभा सिंह अब सिर्फ राजनीति लाभ के लिए पांगी का दौरा कर रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार को बने हुए दस माह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने प्रदेश वासियों को कोई सौगात नहीं दी है, बल्कि सरकार ने कार्यों को बंद करने का काम किया है। हाल ही में सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए जो राहत पैकेज दिया है, उसे लेकर कांग्रेस अपने चहेतों को लाभ देने की योजना बना रही है। प्रदेश में कभी भी भाजपा की सरकार बन सकती है। जब भाजपा की सरकार बनेगी तो आपदा राहत के दौरान जारी की गई मदद की पूरी जांच करवाई जाएगी।

इसके इलावा विधायक डॉक्टर जनक राज ने कहा कि पांगी वासियों की ओर से अलग विस क्षेत्र बनाने की मांग हो रही है। वह इस मांग का समर्थन भी करते हैं। पांगी के लिए सुरंग का निर्माण काफी महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पांगी के लिए सुरंग का निर्माण शीघ्र करवाया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, राजिंद्र सिंह, हाकम राणा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बी.एस.एफ. के जवान सीमाओं के साथ साथ बने जल के प्रहरी : खन्ना

जल संरक्षण में पहल कर जवान पूरे विश्व को दें सार्थक सन्देश : खन्ना होशियारपुर : श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन पूर्व सांसद अविनाश राय ने जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडलायुक्त ने मतदाता जागरूकता के लिए डेमोक्रेसी वाहन को दिखाई हरी झंडी : जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र तक पहुंचकर मतदाताओं को करेगी जागरूक

जोगिन्दर नगर, 03 अप्रैल- मंडलायुक्त मंडी राखिल काहलों ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह परिसर जोगिन्दर नगर से मतदान के प्रति मतदाता जागरूकता के लिए डेमोक्रेसी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक नृत्य प्रतियोगिता 10 जनवरी को संस्कृति सदन मंडी में होगी आयोजित: लोक परम्पराओं के प्रोत्साहन के लिए आयोजित होगी प्रतियोगिता- विजेता दल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मिलेगा मौका

उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी होंगे मुख्य अतिथि मंडी, 8 जनवरी। जिला भाषा अधिकारी मंडी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों, लोक परम्पराओं और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 साल बीत जाने के बाद भी बाड़ियां व नालका पंचायत के लोगों को नसीब नहीं हुई पुल की सुविधा

पट्टा मेहलोग, 13 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत बाड़ियां व नालका के गांव मदफल सकराला से निचली रिली खनेंई सड़क पर बालद की सहायक खड़ियाड खड्ड पर पुल न होने की...
Translate »
error: Content is protected !!