सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री से राहत और पुनर्वास के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की की मांग

by

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन के प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में प्रधानमंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए जानमाल के नुकसान के बारे में देते हुए प्रधानमंत्री से राहत और पुनर्वास के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की। सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से करीब 441 लोगों की मौत हुई है। 39 लोग लापता हैं। किसानों और बागवानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। 1200 आवासीय भवन पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं। सड़कों, पुलों को भी भारी नुकसान हुआ हैं। अभी तक 13,000 करोड़ के आरंभिक नुकसान का आकलन है, जो बढ़ भी सकता है। सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री से प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद की मांग करते हुए कहा कि विकट वित्तीय स्थिति के चलते प्रदेश अपने बलबूते पर इस नुकसान की भरपाई और राहत कार्यों को पूरा नहीं कर सकता। आपदा की इस घड़ी में मानवीय संवेदना के तौर पर केंद्र सरकार से प्रदेश को बहुत उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिभा सिंह को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार प्रदेश की हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि राहत मैन्युअल के तहत प्रदेश को राहत व पुनर्वास कार्यों में भी पूरी मदद की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं : सुनील शर्मा बिट्टू

अणु में छात्राओं की 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता शुरू; 12 जिलों और एक स्पोर्ट्स हॉस्टल की 803 खिलाड़ी 10 खेलों में दिखाएंगी दमखम एएम नाथ।  हमीरपुर, 11 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिग बच्ची को किया गर्भवती : प्रसव के दौरान हुआ मृत बच्चा, आरोपी ग्रिफ्तार

एएम नाथ । चम्बा : चम्बा पुलिस ने  नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने और उसे गर्भवती करने के घिनौने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने आरोपी को स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विभागों के अधिकारियों को ज़िला परिषद की बैठक अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनानी चाहिए : रमेश ठाकुर

 सोलन : ज़िला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने ज़िला परिषद सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियां एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित...
हिमाचल प्रदेश

किसी भी प्रकार की जनसभाएं मतदान की समाप्ति से 48 घण्टें पहले वर्जित होंगी

बिलासपुर  – जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 17, 19 व 21 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्य के लिए मतगणना मतदान के दिन, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद...
Translate »
error: Content is protected !!