सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों से ढाडा कलां चोअ की क्रॉसिंग पर बनेगा हाई लेवल ब्रिज

by
गढ़शंकर :  श्री आनंदपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों से जिला होशियारपुर के सब डिवीजन गढ़शंकर में पड़ते गांव ढाडा कलां व ढाडा खुर्द की लिंक सड़क को क्रॉस करते चोअ पर जल्द ही एक हाई लेवल ब्रिज का निर्माण होगा, जिसके लिए पंजाब सरकार द्वारा करीब 2 करोड़ 57 लाख रुपए की मंजूरी दे दी गई है, जो क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लटकती आ रही मांग थी।
इस बारे जानकारी देते हुए सांसद मनीष तिवारी ने बताया कि यह चोअ गढ़शंकर-होशियारपुर सड़क स्टेट हाईवे-24 के टूटो माजरा से आता है और आगे यह लिंक सड़क माहिलपुर-फगवाड़ा रोड ओडीआर-1 पर गांव ठुआना से क्रास करता है। इसमें हिमाचल के पहाड़ों से बरसात के दौरान भारी मात्रा में पानी आता है, जो आसपास से करीब 15 से 20 गावों के लिए भारी मुश्किलों का कारण बनता है। हाई लेवल ब्रिज का निर्माण इलाके के लोगों की लंबे समय से लटकती आ रही मांग थी। जिसे लेकर उनके द्वारा राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया था और लगातार सरकार के संपर्क में थे। इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 2 करोड़ 57 लाख रुपए मंजूर हो गए हैं।  तिवारी ने इस प्रोजेक्ट हेतु मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार पंजाब के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध है  और विकास प्रोजेक्टों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट ने 30 अप्रैल तक सिनेमा घरों, बार, जिम, कोचिंग सेंटरों व स्पोर्ट कांप्लेक्स बंद करने के दिए आदेश

विवाह व अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा व्यक्तियों के एकत्रीकरण पर पाबंदी रेस्टोरेंट व होटल रहेंगे बंद, सिर्फ होम डिलीवरी/घर ले जाने की अनुमति होशियारपुर :   जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर अपनीत रियात ने जिले...
article-image
पंजाब

कश्मीर सिंह भज्जल अध्यक्ष बने : कुल हिंद किसान सभा के गढ़शंकर तहसील यूनिट के

गढ़शंकर : कुल हिंद किसान सभा का चालीसवां डेलीगेट इजलास तहसील गढ़शंकर के चक्क फुल्लू में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम किसान आंदोलन के 715 शहीद किसानों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। डेलीगेट इजलास की अगुवाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर पिता बने, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म : बेटी की फोटो भी मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर की अपलोड

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने मोहाली स्थित प्राइवेट अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी।...
article-image
पंजाब

बकरीयां चरा रहे दो लोगों की करंट लगने से हो गई मौत

गढ़शंकर, 22 अगस्त : गढ़शंकर के गोलीयां गांव के पास खेतों में बकरियां चरा रहे दो व्यक्तियों व दो बकरियों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों मृतक बड़ेसरों गांव के बताये जा...
Translate »
error: Content is protected !!