सांसद मनीष तिवारी ने किया बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का दौरा : लोगों की समस्याओं को जाना, विकास हेतु फंड जारी करने का दिया भरोसा

by

बलाचौर, 22 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के अलग – अलग गांवों रक्कड़ा ढाहां और मजारी में जनसभाओं को सम्बोधित किया गया। इसके अलावा, उन्होंने वाल्मीकि भाईचारे की धर्मशाला के विकास हेतु 2.50 लाख रुपए की ग्रांट का चैक सौंपा। इसी तरह, गांव जलालपुर में स्वामी दयाल दास जी महाराज और स्वामी भगवान दास जी महाराज के सरंक्षण में हो रहे कबड्डी और वॉलीबाल टूर्नामेंट में शिरकत करके खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि देश के सर्वपक्षीय विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता आवश्यक है। इसलिए वह क्षेत्र के लोगों की जरूरतों के मुताबिक वहां मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से लगातार ग्रांट जारी कर रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी जाना और उनका हल करवाने का भरोसा दिया। इसी के साथ, विकास हेतु फंड जारी करने का भी भरोसा दिया।
उन्होने वाल्मीकि भाईचारे की मांग पर धर्मशाला के विकास हेतु अढ़ाई लाख रुपए की ग्रांट का चैक सौंपा। जहां भाईचारे से जुड़े अलग – अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। जबकि गांव जलालपुर में टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और प्रबंधक कमेटी का हंसल बढ़ाया, जो नशे के खिलाफ़ लड़ाई में अहम योगदान डाल रहे हैं।
इस दौरान अन्य के अलावा, नवांशहर काग्रेस प्रधान अजय मंगूपुर, जसबीर नंबरदार, हरजीत जाडली, तिलक राज सूद ब्लाक काग्रेस प्रधान, नवीन चौधरी, सुरिंदर कौर सरपंच, अमरीक सिंह, सतविंदर कुमार, बलदेव राज शास्त्री, राजिंदर शिंदी ब्लॉक प्रधान, अवतार सिंह सरपंच, दीपक कुमार, परमजीत सिंह, धर्म पाल चेयरमैन, सरपंच जसपाल सिंह, सरपंच दीपा, बलजिंदर कौर सरपंच, मदन लाल, मनोज कुमार खेपड़ भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14 फ़रवरी तक दवाइयों पर जिन्दा नहीं रह सकते डल्लेवाल : डा.सवाईमान सिंह

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरण व्रत का आज 55वां दिन है। बीती रात केंद्र के साथ मीटिंग का समय तय होने के बाद डल्लेवाल ने मेडिकल सहायता लेना शुरू कर दिया। लेकिन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन में लिप्त मशीनरी पर जुर्माना 50 हज़ार से 5 लाख रूपये , स्वां नदी व सहायक खड्डों में अवैध खनन को रोकना अति आवश्यक – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा

स्वां नदी व सहायक खड्डों के दोनों तटों से नदी/खड्ड के 75 मीटर अंदर की ओर के क्षेत्र में खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा ऊना, 7 अगस्त – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने...
article-image
पंजाब

6 फरवरी से रोजाना चार गांवों में लगाए जाएंगे कैंप : एस.डी.एम मुकेरियां की ओर से ‘आप दी सरकार- आप दे दुआर’ के अंतर्गत सार्वजनिक समस्याओं के निपटारे के लिए लगने वाले कैंपों का शेड्यूल जारी

लोगों को अपनी समस्याओं के निपटारे के लिए अपने गांव में लगने वाले कैंपों में पहुंच करने की अपील मुकेरियां/होशियारपुर, 4 फरवरी :   पंजाब सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने तारीफ की : शनिवार को वह एलजी के साथ खड़े आए नजर

नई दिल्ली : बेशक दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन इससे पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित इससे खुश नहीं लगते। शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!