सांसद मनीष तिवारी ने वार्ड नंबर 16 में सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया

by

सांसद तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से 10 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी

चंडीगढ़, 13 अगस्त: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय क्षेत्र विकास फंड से जारी 10 लाख रुपये की ग्रांट से वार्ड नंबर 16, सेक्टर 25 में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया गया और उन्हें जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच. एस. लक्की भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है। इसके अलावा, शहर की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वह अपनी संसदीय विकास निधि से निरंतर ग्रांट जारी कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए अपनी संसदीय विकास फंड से 10 लाख रुपये की ग्रांट दी थी। इससे पुलिस को असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।

वहीं पर, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष लक्की ने शहर के विकास के लिए सांसद मनीष तिवारी के निरंतर प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। लक्की ने कहा कि सांसद तिवारी शहर के विकास से जुड़े उन मुद्दों को भी उठा रहे हैं, जो पिछले कई वर्षों से लंबित थे।

जहाँ अन्य लोगों के अलावा, क्षेत्रीय पार्षद पूनम, संदीप कुमार, पार्षद हरदीप सिंह सैनी, मनिंदर पाल सिंह सिद्धू, इमरान मंसूरी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर लोक सभा सीट के लिए कुल 27 नामांकन हुए दाखिल : 15 मई को नामांकन पत्र की होगी पड़तालः रिटर्निंग अधिकारी

नामांकन भरने के अंतिम दिन 10 उम्मीदवारों ने कागज करवाए दाखिल होशियारपुर, 14 मई : लोक सभा चुनाव-2024 के लिए नामांकन पत्र भरने के आज अंतिम दिन लोक सभा क्षेत्र होशियारपुर से 10 उम्मीदवारों...
article-image
पंजाब

बसियाला का रेलवे फाटक खुलवाने की मांग को लेकर पिछले 25 दिनों से धरना जारी

गढ़शंकर । गढ़शंकर के नवांशहर रोड पर स्थित गांव बसियाला तथा रसूलपुर और इलाके के लोगों द्वारा रेलवे द्वारा बंद किए गए फाटक को खुलवाने की मांग को लेकर पिछले 25 दिन से धरना...
article-image
पंजाब

मेंहिंदवानी में रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्रित : सेवानिवृत्त सूबेदार संतोख चंद द्वारा अपने दिवंगत पुत्र गौरव जोशी की स्मृति को समर्पित सेवानिवृत्त सूबेदार संतोख चंद द्वारा अपने दिवंगत पुत्र गौरव जोशी की स्मृति को समर्पित एक रक्तदान शिविर लगाया रक्तदान शिविर

गढ़शंकर, 19 फरवरी  : मेंहिंदवानी गांव की धर्मशाला में जिला रेड क्रॉस सोसायटी के नेतृत्व और ब्लड डोनर काउंसिल नवांशहर के तकनीकी सहयोग से सेवानिवृत्त सूबेदार संतोख चंद द्वारा अपने दिवंगत पुत्र गौरव जोशी...
article-image
पंजाब

भोजन में आयोडीन नमक बहुत जरूरी :डॉ. रघबीर

गरशंकर :  आमजन एवं गर्भवती महिलाओं के आहार में आयोडीन की कमी से होने वाले दुष्परिणामों एवं समस्त जागरूकता के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व में आज स्वास्थ्य प्रखंड पोसी...
Translate »
error: Content is protected !!