सांसद मनीष तिवारी ने 2.36 करोड रुपए की लागत वाले सडकीय ढांचे के प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा

by

मंढाली से कुलथम तक 4.71 किलोमीटर सड़क को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा
बंगा, 25 नवंबर: जिले के सडकीय ढांचे को मजबूत करने हेतु श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने वीरवार को 2.36 करोड रुपए की लागत से मंढली से कुलथम तक 4.71 किलोमीटर के हिस्से को चौड़ा व मजबूत करने के कार्य का नींव पत्थर रखा।
उनके साथ पंजाबलार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्ली झिक्की, पूर्व विधायक मोहन लाल मौजूद थे। सांसद ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत सड़क को मौजूदा 10 फीट चौड़ाई से 18 फीट चौड़ा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह स्थानीय लोगों की लंबे समय से लटकती आ रही मांग थी और इस प्रोजेक्ट से लोगों के आने जाने में आसानी को यकीनी बनाया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि लोगों की सुविधा हेतु इस प्रोजेक्ट को जल्द मुकम्मल करना यकीनी बनाया जाए।
सांसद ने केंद्र सरकार से इस अवसर पर यह भी मांग की कि आगामी शीत सत्र में कानून बनाकर फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को यकीनी बनाने हेतु किसानों की मांग पूरी की जाए।
इस अवसर पर साईं उमरे शाह, कमलजीत बंगा, द्रवजीत सिंह पुनिया, जसवीर राय, हरप्रीत कैंथ, राजेन्द्र शर्मा, नीलम शर्मा, सरपंच मीरा, सतपाल नंबरदार, जसवीर नंबरदार आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

184 और वीआईपीज की सिक्योरिटी वापिस

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान  सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए 184 शख्सियतों की सिक्योरिटी वापस लेने के आदेश दिए हैं। इनमें पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, राजसी, सामाजिक तथा धार्मिक नेताओं समेत...
article-image
पंजाब

चर्चित बर्खास्त कॉन्स्टेबल की जमानत याचिका खारिज : नशा तस्करी और आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल

बठिंडा  :  बठिंडा में नशा तस्करी मामले में चर्चित पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। अमनदीप...
article-image
पंजाब

तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के बड़े स्तर पर तबादले …जानिए कौन कहां भेज

चंडीगढ़ । पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने बड़े स्तर पर तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के तबादले कर दिए हैं। पंजाब सरकार ने एक...
Translate »
error: Content is protected !!