सात अगस्त तक विश्व स्तनपान दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम : मां का दूध बच्चे के सर्वांगीण लिए जरूरी: शर्मा

by
धर्मशाला, 01 अगस्त। स्तनपान बच्चों को अनेक रोगों से बचाने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ कुपोषण दूर करने में सहायक है। जो बच्चे स्तनपान करते हैं उनके मस्तिष्क का विकास तेजी से होता है। उन्होंने बताया कि माँ का दूध बच्चे में शारीरिक वृद्धि और सर्वागींण विकास को सुनिश्चित करते हुए उनके लिए समुचित संतुलित पोषण व आहार है।
यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी,अशोक कुमार शर्मा ने मंगलवार को धर्मशाला में विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर दी। उन्होंने कहा कि जिलाभर में सात अगस्त तक विश्व स्तनपान दिवस के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार स्तनपान को सक्षम बनाना, कामकाजी माता-पिता के लिए बदलाव लाना थीम निर्धारित किया गया है जिसके तहत आंगनबाड़ी वर्कर्स के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने बताया कि इस वर्ष सामान्य और सिजेरियन दोनों प्रकार के प्रसव में जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान की शीघ्र शुरुआत सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने इस संदर्भ में बताया कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के दिशानिर्देशानुसार जिला कांगडा में जिला स्तर, खण्ड स्तर, वृत स्तर व आंगनवाड़ी स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेयजल स्रोतों में 20 से 30 फीसदी पानी हिमाचल प्रदेश में गया घट : राज्य के कई इलाकों में पानी की कमी

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश में पेयजल स्रोतों में पानी 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो गया है। सूखे जैसे हालात के कारण फरवरी माह में ही पेयजल संकट गहराने लगा है। जल स्रोतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यालय में सफाई व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल का किया स्थलीय निरीक्षण एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में भारी बरसात के कारण हुई क्षति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर-चंबा-नाहन में खुलेंगे तीन नए नर्सिंग संस्थान

90 फीसदी अनुदान देगा केंद्र, राज्य सरकार ने साइन किया एमओयू एएम नाथ। शिमला हिमाचल में तीन नए नर्सिंग संस्थान जल्द ही खुलेंगे। इनमें हमीरपुर, चंबा और नाहन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आप सरकार की जुमलेबाजी प्रदेशवासियों की परेशानी का सबब : पूर्व सांसद खन्ना

जमीन की रजिस्ट्री पर ऐन.ओ.सी. की शर्त हटाने की घोषणा का जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं, लोग धक्के खाने और अतिरिक्त पैसे खर्चने को मजबूर : खन्ना होशियारपुर 17 जनवरी :  भाजपा के...
Translate »
error: Content is protected !!