सात परिवारों को दी 35 हजार रुपए की फौरी राहत : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

by

प्रभावितों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का दिया भरोसा

एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया तथा प्रभावित लोगों का कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर उन्होंने प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है तथा सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत चंदरोग के गांव ढलियार तथा भगसियाड़ में सात आपदा प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 5 हजार रुपए प्रति परिवार राहत राशि प्रदान की। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों की उपलब्धता न्यूनतम समय में सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी तथा विद्युत आपूर्ति को भी यथा शीघ्र बहाल किया जाए। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चुवाड़ी-लाहड़ू मार्ग पर ब्रह्मपुला में क्षतिग्रस्त सड़क के ठीक होने तक इस सड़क पर आवाजाही जारी रखने के लिए वैकल्पिक प्रबंध किया जाएगा।


इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चेला, एसडीएम पारस अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्र चौधरी, जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, विद्युत विभाग राजीव ठाकुर तहसीलदार सुमन धीमान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ बम ब्लास्ट के पीछे किसकी साजिश? अब तक दो गिरफ्तार – अब NIA की टीम संभालेगी कमान;

चंडीगढ़। सेक्टर-26 में हुए बम धमाकों के आरोप में काबू किए गए दो संदिग्ध हमलावरों ने एनआइए भी पूछताछ करेगी। हमलों के पीछे का करण पता लगाने के लिए उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में लगेगी विकासात्मक प्रदर्शनी : एडीएम ने ली स्टॉल आबंटन उपसमिति की बैठक

मंडी, 15 फरवरी । मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के अवसर पर पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी । प्रदर्शनी को लेकर पड्डल मैदान में विभागों को स्टॉल आबंटित करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैम रेडियो- आपातकालीन स्थितियों व आपदाओं के दौरान वैकल्पिक संचार विषय पर कार्यशाला शुरू

एएम नाथ। मंडी, 23 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के संयुक्त तत्वावधान में जल शक्ति विभाग के राज्य प्रशिक्षण केंद्र, मंडी में “हैम (HAM) रेडियो –...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में प्रति वर्ष 5 करोड़ पर्यटकों के आवागमन के लक्ष्य की पूर्ति के लिए हवाई सेवा की भूमिका महत्त्वपूर्ण : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

कांगड़ा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में प्रति वर्ष पांच करोड़ पर्यटकों के आवागमन के लक्ष्य की पूर्ति के...
Translate »
error: Content is protected !!