सामर्थ्य’ में अब युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद

by
रोहित भदसाली।  ऊना, 16 सितंबर. ऊना जिला प्रशासन ने अपनी युवा और महिला कल्याण के लिए समर्पित पहल ‘सामर्थ्य’ के दायरे को और व्यापक बनाते हुए अब इसमें युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिले के गरीब परिवारों के लड़के और लड़कियों को आर्मी परीक्षा की तैयारी के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इससे गरीब परिवारों के युवाओं को आर्मी भर्ती की परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी करने में सुविधा होगी और उनका आर्मी में जाकर देश सेवा का सपना आर्थिक तंगी की बलि नहीं चढ़ेगा।
आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए ये हैं शर्तें
इस कार्यक्रम के तहत गरीब परिवारों के लड़के और लड़कियां (जिनके पिता जीवित नहीं हैं या 70 प्रतिशत से अधिक शारीरिक रूप से अक्षम हैं) आवेदन कर सकते हैं। प्रार्थी की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रार्थी की आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और वे जिला ऊना के स्थायी निवासी होने चाहिए। प्रार्थी 10वीं पास हो और किसी अन्य योजना का लाभ नहीं लिया हो। चयनित लड़के और लड़कियों को आर्मी में प्रवेश की तैयारी के लिए अधिकतम 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय के कक्ष नंबर 413 में संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गिरफ़्तार :80,000 रुपए की रिश्वत केस में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा, तीसरी किश्त के तौर पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेता थानेदार रंगे हाथों काबू किया

चंडीगढ़, 6 अक्तूबरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान थाना धर्मकोट, ज़िला मोगा में तैनात SHO गुरविन्दर सिंह भुल्लर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावों के दृष्टिगत मीडिया कर्मियों के लगी ऊना जिले में कार्यशाला : DC लोकतंत्र के महापर्व में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण – जतिन लाल

ऊना, 3 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि चुनावों के दौरान आदर्श चुनाव संहिता के सफल क्रियान्वयन में लोकतंत्र के चैथे स्तंभ मीडिया की अहम भूमिका रहती है। लोगों...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Budget 2025 : मिडिल क्लास के लिए होंगे बड़े ऐलान – पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दे दिया संकेत

नई दिल्ली :   युनियन बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद अब हकीकत बनती दिख रही है। बजट पेश होने में अब 24 घंटे से कम समय बचा है। इससे पहले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का बड़ा कदम: राज्य में कैंसर का इलाज होगा मुफ्त, 40 हजार रुपए की कीमत वाला टीका भी लगाया जाएगा मुफ्त

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य में मुफ्त इलाज के साथ 40 हजार रुपए की कीमत वाला टीका भी मुफ्त में...
Translate »
error: Content is protected !!