सिख दुल्हनों के लिए ड्रेस कोड तय : 5 तख्तों के जत्थेदारों की तख्त श्री हजूर साहिब में मीटिंग में इस प्रस्ताव पर लगाई मुहर

by

पंजाब में सिख दुल्हनों के लिए ड्रेस कोड तय किया गया है। सिखों के 5 तख्तों के जत्थेदारों की तख्त श्री हजूर साहिब में मीटिंग में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई कि दुल्हनें शादी में भारी लहंगा न पहनें।  सिंह साहिबान ने मीटिंग में इस फरमान को अमल में लाने की बात कही, अन्यथा सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। इसके अलावा शादी के कार्ड पर दूल्हे के नाम के आगे “सिंह” और दुल्हनों को “कौर” लगाने की बात कही गई। मालूम हो कि तख्त हजूर साहिब ने सिख कौम में विवाह संबंधी फैसले का स्वागत किया है।

जत्थेदारों की मीटिंग के आदेश में कहा कि लावां-फेरे (गुरुद्वारे में सिख दूल्हा-दुल्हन का विवाह) सलवार-कमीज व सिर लेकिन चुन्नी पहनें पर भारी लहंगा पहन कर गुरुद्वारा में फेरें न लें। लावां के दौरान दुल्हनें काफी भारी लहंगा पहन लेती हैं जिसके कारण उनको फेरे लेने, उठने-बैठने और माथा टेकने में परेशानी होती है। वहीं, लावां के समय फूलों या चुन्नी की छत्र लगाने पर भी रोक लगा दी गई है।

डेस्टीनेशन वेडिंग पर भी रोक :  मालूम हो कि अक्टूबर में श्री अकाल तख्त साहिब के ‘पांच सिंह साहिबान’ ने सिखों के डेस्टिनेशन वेडिंग में आनंद कारज पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। सिंह साहिब ने डेस्टिनेशन वेडिंग में ‘आनंद कारज’ के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब ‘सरूप’ ले जाने पर भी रोक लगा दी थी। रिजॉर्ट अथवा बीच (समुद्र किनारे) पर शादी समारोह के दौरान होने वाले आनंद कारज के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब ‘सरूप’ ले जाने पर पूर्ण रोक लगाने का फैसला किया गया था।

‘सरूप’ भी ले जाने पर रोक
इसके अलावा आदेश में कहा गया कि आनंद कारज के लिए ‘सरूप’ को समुद्र किनारे या फिर रिजॉर्ट में ले जाकर सिख मर्यादाओं का घोर उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिन शादी समारोहों में मांस, मदिरा अथवा तंबाकू आदि परोसा या खाया जाएगा, वहां भी ‘सरूप’ ले जाने की मनाही होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शाहपुर की बोह वैली में बन रहा प्रदेश का पहला ट्राउट हब : पर्यटन के साथ स्वरोजगार का नया अध्याय

धारकंडी क्षेत्र की नैसर्गिक सुंदरता अब आर्थिकी सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ा रही कदम* एएम नाथ।  धर्मशामा:17 फरवरी :  शाहपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर धारकंडी क्षेत्र की बोह घाटी अपनी अनुपम प्राकृतिक सुंदरता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CPA भारत क्षेत्र-II के संयोजक बने हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया : पठानिया की नियुक्ति संसदीय विकास और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के कद को और ऊंचा उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश के लिए एक गर्व का क्षण आया जब विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र-II का संयोजक चुना गया। यह घोषणा लोकसभा अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार इलेक्ट्रिक बसों पर 50 प्रतिशत और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री सुक्खू

1,000 चिन्हित मार्गों पर संचालित होंगी बसें, पांच वर्षों तक मिलेगा मासिक परिचालन प्रोत्साहन महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत तथा विद्यार्थियों को मिलेगी रियायती यात्रा सुविधा एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर विधानसभा में जलशक्ति योजनाओं पर 80 करोड़ खर्च : केवल सिंह पठानिया

मंझग्राँ पंचायत में तीन विद्युत हैंडपंपों का लोकार्पण एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग द्वारा विभिन्न पेयजल योजनाओं पर लगभग 80 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है,...
Translate »
error: Content is protected !!