सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में विलीन : मां ने बाल संवार व पिता ने पगड़ी पहना बेटे को दी अंतिम विदाई : पसंदीदा ट्रैक्टर 5911 पर अंतिम यात्रा

by

पिता बलकौर सिंह अपनी पगड़ी उतारकर प्रशंसकों को शुक्रिया किया
मानसा : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मानसा जिले के मूसागांव स्थित उनके खेत में ही अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। यहां तक कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह अपनी पगड़ी उतारकर प्रशंसकों को शुक्रिया किया।
प्रशंसकों ने जहां मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाए जाने और इसकी जानकारी सार्वजनिक किए जाने के चलते सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की, वहीं पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।

मूसेवाल के माता-पिता के विलाप को देखकर लोगों की आंखें हुई नम : मूसेवाला की मां ने अंतिम यात्रा के लिए आज आखिरी बार बेटे के बाल संवारे। पिता ने पगड़ी पहनाई। मूसेवाला के सिर पर सेहरा सजाया गया। उनकी अप्रैल महीने में ही शादी होनी थी। ताबूत में लिटाए गए बेटे को मां-पिता एकटक निहारते रहे। यह देखकर वहां मौजूदा लोगों की आंखें भर आईं।

पसंदीदा ट्रैक्टर में अंतिम यात्रा : मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट 5911 ट्रैक्टर पर निकाली गई। मूसेवाला ने अपने कई पंजाबी गीतों में इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। इसे मॉडिफाई करवाकर भी उन्होंने घर में रखा हुआ था।
पोस्टमॉर्टम में उनके शरीर पर गोलियों के 24 निशान पाए गए हैं। सिद्धू के अंतिम संस्कार की खबर लगने के बाद बड़ी संख्या में उनके फैन्स मूसागांव पहुंचने लगे थे। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से डॉक्टरों ने रातभर उनका शव अस्पताल में ही रखा और सुबह परिवार को सौंप दिया।
बठिंडा रेंज के आईजी पीके यादव और बठिंडा के एसएसपी जे. एलेनचेजियन को मानसा के एसएसपी गौरव तूरा के साथ मानसा में ही कैंप करवा दिया गया। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने नशे के खात्मे, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अनाधिकृत माइनिंग पर ठोस कदम उठाने की दी हिदायत

होशियारपुर, 25 मार्च: राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और सैनीटेशन मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब

28th Annual Free Eye Camp

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.12 : Gurudwara Mittha Tiwana, Hoshiarpur, will organise its 28th annual free eye camp, dedicated to the memory of Mahant Baba Tara Singh Ji Sevapanthi, at Bhai Kanhaiya Ji Charitable Blood Centre &...
article-image
पंजाब

28 औद्योगिक इकाइयों को समयबद्ध से जारी की गई इन प्रिंसिपल अप्रूवलः मैसर्ज ब्रांड विल्ज के पार्टनर को होटल व रेस्टोरेंट से संबंधित उद्योग स्थापित करने के लिए जारी की इन प्रिंसिपल अप्रूवल – DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 13 मार्च :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज मैसर्ज ब्रांड विल्ज के पार्टनर कुलबीर सिंह को अपना होटल व रेस्टोरेंट से संबंधित उद्योग स्थापित करने के लिए इन प्रिंसिपल अप्रूवल जारी की।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस थाना सिंहुता व डीएसपी कार्यालय चुवाड़ी का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  ने किया शुभारंभ

अपराध की रोकथाम व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा पुलिस विभाग का सुदृढ़ीकरण : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 2 जनवरी...
Translate »
error: Content is protected !!