सिरमौर जिला में आवश्यक वस्तुओं की दरो की अधिसूचना जारी : भेड़ा का मीट 500 रूपये, सुअर का मीट 240 , चिकन ब्रायलर ड्रेस्ड़ 200 , चिकन ब्रायलर जीवित 140 रूपये, मछली फ्राईड हडडी सहित 480 रूपये, मछली फ्राईड बोन लेस 600 रूपये तथा मछली अनफ्राईड 180 रूपये प्रतिकिलो ग्राम निर्धारित

by

नाहन, 08जुलाई : हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी रोकथाम और आवश्यक वस्तुओं के मूल्यांकन और प्रदर्शन आदेश, 1977 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज यहंा अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि आवश्यक वस्तुओं के संबंध में सभी प्रासंगिक शुल्कों सहित खुदरा कीमतों को निर्धारित किया गया है, जो सिरमौर जिला में डीलरों तथा खुदरा विक्रेताओं के लिए तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
अधिसूचना के अनुसार जिला सिरमौर में बकरे तथा भेड़ा का मीट पांच सौ रूपये प्रति किलोग्राम, सुअर का मीट 240 रूपये, चिकन ब्रायलर ड्रेस्ड़ 200 रूपये, चिकन ब्रायलर जीवित 140 रूपये, मछली फ्राईड हडडी सहित 480 रूपये, मछली फ्राईड बोन लेस 600 रूपये तथा मछली अनफ्राईड 180 रूपये प्रतिकिलो ग्राम निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार फुल डाईट(चावल, चपाती,दाल तथा सब्जी) 70 रुपये, चपाती तंदूरी 7 रूपये की एक, चपाती तवा 5 रूपये की एक, स्टफ्ड पराठा 30 रूपये का एक,तीन पूरी चना सहित 50 रूपये की 1 प्लेट, दो पूरी चना सहित 40 रूपये 1 प्लेट, चावल परमल 200 ग्राम की प्लेट 40 रुपये, दाल फ्राइड 50 रुपये की एक प्लेट, स्पेशल सब्जी 80 रुपये की एक प्लेट, पालक पनीर/मटर पनीर 100 रूपये की एक प्लेट,मीट प्लेट 5 पीस 200 ग्राम की 150 रुपये, चिकन कढी प्लेट 5 पीस 200 ग्राम की 120 रूपये, दही रायता 30 रुपये की एक प्लेट की दर निर्धारित की गई है।
अधिसूचना के अनुसार स्थानीय दूध 40 रुपये लीटर, दूध सभी प्रकार के ब्रांड(पैकेट में) अंकित दर पर, दही 60 रुपये किलो, पनीर 280 रुपये किलोग्राम तथा सभी प्रकार के कोल्ड ड्रींक 200 मिली ग्राम के अंकित दरों पर उपलब्ध होगें।
जिला दण्डाधिकारी ने जिला के सभी डीलर/ दुकानदार को निर्देश दिए कि वह उपभोक्ताओं को विक्रय किये गये सामान की कैशमेमो देना तथा उसकी डुप्लीकेट कॉपी निरीक्षण के लिए रखना सुनिश्चित करें । इसके अतिरिक्त डीलर/दुकानदार अपनी दुकान अथवा व्यवसायिक प्रवेश द्वार पर वस्तुओं की मूल्य सूची जो कि मालिक,साझेदारी या प्रबंधक द्वारा हस्ताक्षरित की गई हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी की सास ने लुटा हिमाचली दामाद : डॉलर, कैश और BMW कार भी ले गई, पुलिस ने सास के खिलाफ कर लिया केस दर्ज

एएम नाथ : चंडीगढ़  :   हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एक युवक ने अपनी ही सास पर फ्लैट में लूटपाट के आरोप लगाए हैं।  युवक ने चंडीगढ़ पुलिस  को शिकायत दी और घर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की

मनरेगा कामगारों की ई- केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के विकास को नई रफ्तार देगा मोदी सरकार का बजट :श्रवण चंदेल

बी.बी.एन, 8 फरवरी (तारा) : केंद्र सरकार द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को जिला प्रवक्ता भाजपा श्रवण चंदेल ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख की सरकार अनाथ तथा वंचित वर्ग के कल्याण को प्रतिबद्व- निराश्रितों को सूक्ष्म उद्योग की स्थापना को मिलेगा दो लाख का अनुदान: बाली

धर्मशाला, 08 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में राज्य में अनाथ एवं अन्य वंचित वर्गों के कल्याण के...
Translate »
error: Content is protected !!