सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी-उपायुक्त उपायुक्त ने सैनवाला पेयजल योजना लोगों को की समर्पित

by
एएम नाथ। नाहन 19 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस के अवसर पर सैनवाला उठाऊ पेयजल योजना लोगों को समर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस पेयजल योजना से अम्बवाला- सैनवाला ग्राम पंचायत की 6 बस्तियों की लगभग 3500 आबादी लाभान्वित होगी।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के प्रथम चरण में 331 करोड़ की लागत से 237 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का प्राकलन तैयार किया गया जबकि नाहन मण्डल में 69 करोड़ की लागत से 68 पेयजल योजनाओं को स्वीकृत किया गया।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत एक लाख इक्कीस हजार पेयजल कनेक्शन जारी किए गए जिनका प्रबंधन एवं संचालन तथा वितरण ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे जल के महत्व को समझें और इसका सदुपयोग करें।
उपायुक्त ने ग्राम पंचायत अम्बवाला-सैनवाला के ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ सदस्यों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
इस दौरान अधिक्षण अभियंता जलशक्ति विभाग सिरमौर राजीव महाजन ने उपायुक्त को शॉल टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
राजीव महाजन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में ‘जल अर्पण’ एक जन-भागीदारी पहल है, जो जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा और ग्राम पंचायतों के नेतृत्व में पानी के सदुपयोग को बढ़ावा देती है। यह विशेष रूप से जल स्रोतों की सुरक्षा, परीक्षण और ‘ग्राम जल संवाद’ के माध्यम से समुदाय को जल प्रबंधन में सक्रिय बनाती है।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता जलशक्ति देवानंद पुंडीर, एसडीओ रोशन लाल सहित जलशक्ति विभाग के कर्मचारी तथा ग्राम पंचायत अम्बवाला- सैनवाला के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 5 मरले के घर में रहने वाले रख सकेंगे सिर्फ एक कुत्ता : सार्वजनिक स्थल पर शाैच किया, 10 हजार रुपए जुर्माना लगेगा…चंडीगढ़ में अगर आप रहते है तो यह खबर आपके लिए जरूरी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में रहते हैं तो आप के लिए यह खबर जरूरी है । चंडीगढ़ में खतरनाक नस्ल के कुत्ते अमेरिकन बुल डॉग, पिटबुल सहित कई नस्ल के डॉग को पालने पर रोक लगा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में स्टूडेंट वीज़ा पर आने वाले 950 युवाओं को ब्रिटिश कोलंबिया में किया गिरफ्तार : बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने 187 स्थानों पर की थी छापेमारी

कोलंबिया :   ब्रिटिश कोलंबिया में बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने 187 स्थानों पर छापेमारी की और 950 युवाओं को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से कम वेतन पर नियमों से अधिक काम कर रहे थे। ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों ने उठाई अग्निवीर योजना बंद करने की मांग….. सीएम सुक्खू बोले- प्रधानमंत्री को लिखेंगे पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा- अग्निवीर योजना से हिमाचल को सबसे ज्यादा नुकसान, नियमित भर्ती के पक्ष में राज्य सरकार एएम नाथ।/ रोहित जसवाल।  शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को भूतपूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो सगी बहनें करती थीं गंदा काम, जीती थी लग्जरी लाइफ, पुलिस ने जाना राज, ‘मजनू का टीला’ से लिया उठा

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली में हर कोई लग्जरी लाइफ जीना चाहता है।कोई लग्जरी लाइफ सही धंधा कर जीता है तो कोई लग्जरी लाइफ जीने के लिए गलत धंधा चुन लेता है....
Translate »
error: Content is protected !!