सिसोदिया की न्यायिक हिरासत ऐसे समय पर बढ़ी : शराब घोटाले की सुनवाई के लिए सीबीआई ने उन्हें अदालत में किया था पेश

by

नई दिल्ली : शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता मनीष सिसोदिया को आज को राउज ऐवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। शराब घोटाले की सुनवाई के लिए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने उन्हें अदालत में पेश किया। कोर्ट ने सीबीआई को कुछ निर्देश देने के बाद मामले की सुनवाई 22 नवंबर तक टाल दी है। सिसोदिया की न्यायिक हिरासत भी तब तक के लिए बढ़ा दी गई है। सिसोदिया की न्यायिक हिरासत ऐसे समय पर बढ़ाई गई है जब सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका लंबित है। सर्वोच्च अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल की अदालत में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को पेश किया गया। कोर्ट को बताया गया कि मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा हुआ है। कोर्ट ने सीबीआई को मामले में आरोपियों को तीनों चार्जशीट से जुड़े दस्तावेजों की प्रति देने का निर्देश दिया। इसके अलावा आरोपियों को सीबीआई मुख्यालय के मालखाने में रखे हुए दस्तावेजों की जांच के लिए जांच अधिकारी को अर्जी देने को कहा। कोर्ट ने सीबीआइ से यह भी कहा कि आरोपियों के अधिवक्ता को रोज दोपहर दो से शाम सात बजे बजे तक का समय दस्तावेजों की जांच के लिए दिया जाए।

संक्षिप्त सुनवाई के बाद कोर्ट ने सीबीआई केस की सुनवाई 22 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए सिसोदिया मुस्कुराते हुए अपने वकीलों से बात करते दिखे। सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई के अलावा ईडी भी जांच कर रही है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री फरवरी अंत में गिरफ्तार किए गए थे और तब से उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों का दावा है कि आबकारी मंत्री रहते हुए सिसोदिया ने 2021 में जो आबकारी नीति बनाई उसमें शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाया गया और बदले में आम आदमी पार्टी के नेताओं को रिश्वत मिली। हालांकि, दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी आरोपों को पुरजोर तरीके से खारिज करती रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

FIR दर्ज करवाने की जिम्मेदारी किसकी, मां-बाप वहां नहीं थे तो : कोलकाता रेप-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के 10 तीखे सवाल

सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि ये सिर्फ कोलकाता में हत्या का मामला नहीं, ये मुद्दा देशभर में डॉक्टरों की सुरक्षा का है. अदालत ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. हमें डॉक्टरों,...
article-image
पंजाब

1 ग्रिफतार : 39250 एमएल नजायज शराब बरामद, करियाने की दुकान से

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने करियाना की दुकान मालिक से 38250 एमएल से नजायज शराब बरामद कर सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया और उसकी एकटिवा पुलिस ने कबजे में ले ली है।...
article-image
पंजाब

जस्टिस मंजरी नेहरुकॉल ने किया जिला कचहरी होशियारपुर का दौरा

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : पंजाब एडं हरियाणा हाईकोर्ट से जस्टिस मंजरी नेहरुकॉल (एडमिनिस्ट्रेटिव जज आफ होशियारपुर सैशन डिवीजन) ने जिला कचहरी होशियारपुर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनका कचहरी में पहुंचने पर...
article-image
पंजाब

गेहूं की खरीद का आंकड़ा 2.5 लाख मीट्रिक टन से हुए पार, किसानों के खातों में की जा चुकी है 471.70 करोड़ रुपए की सीधी अदायगी : डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 02 मई: जिले में गेहूं की खरीद का आंकड़ा ढाई लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है व बीती शाम तक मंडियों में पहुंची 261262 मीट्रिक टन गेहूं में से 261168 मीट्रिक...
Translate »
error: Content is protected !!