सीएम को मारने की धमकी : एसएफजे के नेता पन्नू पर पंजाब में एफआईआर

by

चंडीगढ़ :  आतंकवादी संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू खिलाफ पंजाब में एफआईआर दर्ज हुई है। पन्नू ने कल संगरुर के काली माता मंदिर के बाहर खालिस्तानी नारे लिखने की वीडियो जारी की थी। कहा गया कि यदि अरविंद केजरीवाल तथा भगवंत मान खालिस्तान के एजेंडे पर नहीं चलते तो उनका भी वही हाल होगा जो पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हुआ था। पन्नू के खिलाफ संगरूर में नफरत फैलाने व शांति भंग करने की कोशिश के दोष में यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले मोहाली में देशद्रोह तथा दो भाईचारों को भडक़ाने का मामला दर्ज हो चुका है।
पन्नू ने मंदिर में नारेबाजी के बाद वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने दावा किया कि यह नारे खालिस्तान पक्षीय सिखों ने लिखे हैं। पंजाब में आप सरकार खालिस्तान पक्षीय सिखों के सहयोग से बनी थी। पन्नू ने कहा कि यह नारे इस बात की पुष्टि करते हैं कि 26 जनवरी 2023 को पंजाब खालिस्तान रैफरेंडम पर वोट करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीईओ ललिता अरोड़ा ने लेक्चरर संदीप को किया साबित

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : जिला टूर्नामेंट कमेटी द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समागम के दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के लेक्चरर संदीप कुमार सूद को उनकी शानदार सेवाओं के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी...
article-image
पंजाब

34वां विशाल भगवती जागरण 1 जून को 

गढ़शंकर, 23 मई:  मंदिर माता वैष्णो देवी कमेटी दीप कॉलोनी गढ़शंकर द्वारा माता वैष्णो देवी के मंदिर में 34वां विशाल भगवती जागरण 1 जून दिन शनिवार को करवाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी...
article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा द्वारा बस अड्डे से महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा चौक तक सडक़ की रीकारपेटिंग के काम की शुरूआत

करीब 50 लाख रुपए की लागत से 4-5 दिनों में काम होगा मुकम्मल आने वाले समय में शहर में बड़े स्तर पर होंगे विकास कार्य होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IBPS Clerk Vacancy 2026 : 11 हजार से ज्यादा क्लर्क पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने साल 2026 के लिए CRP CSA-XVI के तहत क्लर्क (कस्टमर सर्विस...
Translate »
error: Content is protected !!