सीएम भगवंत मान की सेहत में सुधार : लो हार्ट रेट की शिकायत के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

by

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत में अब सुधार है. मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ने मुख्यमंत्री मान की हेल्थ बुलेटिन में बताया कि उनकी तबीयत पहले के मुकाबले काफी अच्छी है और ब्लडप्रेशर पैरामीटर में सुधार हो रहा है। वह अब भी मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को ब्लडप्रेशर में उतार-चढ़ाव और स्लो हार्ट रेट की शिकायत के बाद कल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह कई दिनों से अस्वस्थ थे. पहले उन्हें वायरल फीवर और इनडाइजेशन की समस्या थी, जिसके लिए वह घर पर ही दवाएं ले रहे थे. लेकिन 5 सितंबर को दिक्कत बढ़ने पर उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर राहत कार्यों पर चर्चा के लिए 5 सितंबर को निर्धारित कैबिनेट बैठक को मुख्यमंत्री मान के बीमार होने के कारण स्थगित कर दिया गया. बता दें कि पंजाब 1988 के बाद की सबसे भीषण बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है । जिसके कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है । राज्य में बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.71 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि प्रभावित हुई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत की खबर के बाद, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनके आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की. पहले उन्हें सीएम मान के साथ ही कपूरथला जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर जाना था, लेकिन उनकी अस्वस्थता के कारण केजरीवाल अकेले ही बाढ़ग्रस्त इलाकों में गए और जायजा लिया।पिछले दो हफ्तों में, भगवंत मान ने नुकसान का आकलन करने और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. उन्होंने मंगलवार को नाव से फिरोजपुर जिले के गट्टी राजो का दौरा किया था । वह अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समाजसेवी लोगों और पुलिस मुलाजिमों की याद को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन

गढ़शंकर: गांव टिबिया में समाजसेवी लोगों और पुलिस मुलाजिमों की याद को समर्पित दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड काउंसिल नवांशहर और समूह नगर निवासियों के सहयोग से लगाए इस रक्तदान शिविर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर एक सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी...
article-image
पंजाब

Kuantum Papers Limited, Saila Khurd,

Hoshiarpur/ June 5/ Daljeet Ajnoha : Kuantum Papers Limited celebrated World Environment Day with great enthusiasm, continuing its annual commitment to environmental responsibility. In alignment with this year’s global theme, “Beat Plastic Pollution”, the...
article-image
पंजाब

नॉन-अल्कोहोलिक स्टीटोहेपेटाइटिस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभरा: डॉ मुकेश कुमार

रोहित जसवाल : होशियारपुर : नॉन-अल्कोहोलिक स्टीटोहेपेटाइटिस (एनएसएचएच) फैटी लिवर रोग का एक उन्नत और संभावित रूप से जानलेवा रूप है, जो भारत में तेजी से एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर...
Translate »
error: Content is protected !!