सीएम मान की सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को सख्त चेतावनी!… सड़क या रेलमार्ग रोका तो होगी कड़ी कार्रवाई

by
पंजाब में सड़क और रेल यातायात रोकने का ऐलान करने वाले संगठनों को फटकार लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने कहा कि राज्य के विकास में बाधा पहुंचाकर आम लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने के और भी कई तरीके हैं, मगर केवल यातायात बाधित करके राज्य के विकास को पटरी से उतारने का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों, विशेषकर कामकाजी लोगों, जो दैनिक काम करके अपने परिवारों का भरण-पोषण करते हैं, को ऐसे विरोध प्रदर्शनों का खामियाजा भुगतना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि सड़कें बंद होने के कारण कई बार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में गेहूं की खरीद चल रही है और फसल की ढुलाई के लिए रेल सेवा का चालू रहना बहुत जरूरी है, इसलिए यातायात रोकने का फैसला राज्य के हितों के साथ अन्याय है।
भगवंत सिंह मान ने कहा, “आम लोगों को परेशान करने वाली और उनके दैनिक कामकाज में बाधा डालने वाली कोई भी घोषणा, विरोध या हड़ताल पंजाब और पंजाबियों के खिलाफ मानी जाएगी। पंजाब की तरक्की और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए ऐसी हरकतें करने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लिंग निर्धारण टैस्ट को लेकर निजी स्कैन सेंटरों को हिदायतें दी : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी छात्रों को जागरूक किया

गढ़शंकर : सिविल अस्पताल गढ़शंकर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के कक्ष में निजी नर्सिग होम एवं स्कैन सेंटर की बैठक बुलाई गयी जिसमें गढ़शंकर शहर में गिरते लिंगानुपात एवं लिंगानुपात को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री खुरालगढ़ साहिब हादसे पर पीएमओ का टवीट : प्रधानमंत्री ने मृतकों के वारसिों को दो दो लाख, घायलों को 50 50 हजार की राशि की दी मंजूर

भाजपा नेत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री दुारा हादसे के शिाकार लोगो को मुआवजा देने सराहनीय प्रधानमंत्री ने मुआवजा राशि मंजूर कर साबित कर दिया कि उनकी की देश के चप्पे चप्पे पर...
article-image
पंजाब

स्कूल ऑफ एमिनैंस गढ़शंकर में एनएसएस कैंप शुरू : कैंप दौरान विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए लामबंद किया

गढ़शंकर, 25 दिसंबर :   स्कूल ऑफ एमिनैंस गढ़शंकर में प्रिंसिपल सीमा रानी बुद्धि राजा के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रभारी लेक्चर्र रमनदीप सिंह के नेतृत्व में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान पूर्व...
article-image
पंजाब

जिले की मंडियों में अब तक हुई 160481 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, किसानों को 198.40 करोड़ रुपए की हो चुकी है सीधी अदायगी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को सूखी फसल मंडियों में लाने की अपील की गेहूं की नाड़ व अवशेषों को आग न लगाएं किसान होशियारपुर  : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले में...
Translate »
error: Content is protected !!