सीएम सुक्खू ने पूछा कि जयराम ठाकुर कैसे पता कि कोर्ट क्या फैसला सुनाने बाला : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सीपीएस की नियुक्ति का मामला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुरक्षित रखा हुआ है।

     उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बयानबाजी कर रहे हैं कि सीपीएस को हटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका यह बयान कोर्ट की अवमानना है। कोर्ट को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। सीएम सुक्खू ने पूछा कि जयराम ठाकुर कैसे पता कि कोर्ट क्या फैसला सुनाने वाला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भाजपा के विधायकों ने अध्यक्ष की कुर्सी का अपमान किया। वहां पर रखे कागजों को फाड़ा व फेंका। इसकी शिकायत कांग्रेस विधायको ने विधानसभा अध्यक्ष को दी है, विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर इन विधायकों को नोटिस भी जारी किया है।

इस पर भी फैसला आना बाकी है। उन्होंने कहा कि इस पर भी ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते, क्योंकि यह विधानसभा अध्यक्ष के कोर्ट में मामला लंबित है।

      उन्होंने कहा की भाजपा मांग करती है कि प्रशासन एवं सरकार दोषी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें और कार्यवाही में गति एवं तेजी लाए। आज से पहले हिमाचल प्रदेश के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ, कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल प्रदेश का पूरा वातावरण बिगाड़ दिया है। देवभूमि एवं शांतिप्रिया प्रदेश में ऐसी हिंसा घटनाएं शोभनीय नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी स्कूलों में छात्र सुरक्षा, ट्रांसपोर्ट नीति और पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 2 जून : जिला प्रशासन ने शहर के निजी स्कूलों में छात्र सुरक्षा, सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन तथा भवन मानकों के पालन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की विस्तृत जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश दिए

एएम नाथ । शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला चम्बा के डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस को इस मामले में विस्तृत जांच कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरी पंचायत के खग्गल गांव की डिस्पेंसरी में बनेगा योग केंद्र और पंचकर्म केंद्र : सुनील शर्मा बिट्टू

खग्गल में लगेंगी सोलर लाइटें, पेयजल और सड़क की समस्या का भी होगा समाधान एएम नाथ। हमीरपुर, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शनिवार को ग्राम पंचायत नेरी के खग्गल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीबीएनडीए की ग्रीन बद्दी क्लीन बद्दी प्लांटेशन ड्राइव के तहत सनसिटी मार्ग पर किया पौधारोपण

सीईओ बी.बी .एन.डी.ए सोनाक्षी तोमर ने किया शुभारंभ कहा जापानी टेक्नोलॉजी मियां बाकी तकनीक के आधार पर किया गया पौधारोपण। बद्दी 14 जनवरी (तारा) : बद्दी -बरोटीवाला -नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा ग्रीन बद्दी क्लीन...
Translate »
error: Content is protected !!