सीए अनुष्का ठाकुर : पहले प्रयास में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट के चरणों को पास कर पुणे से आर्टिकलशिप में ट्रेनिंग ली

by

ऊना : डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा अनुष्का ठाकुर पहले प्रयास में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बनी अनुष्का ने डीएवी स्कूल से कॉमर्स स्ट्रीम में प्लस टू की थी और चंडीगढ़ से कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट और सीए इंटर्न की शिक्षा प्राप्त की। पहले प्रयास में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट के कठिन चरणों को पास कर पुणे से आर्टिकलशिप में ट्रेनिंग ली। अनुष्का ठाकुर ने बताया कि उनकी रुचि बैंकिंग, फोरेंसिक और कॉर्पोरेट में थी। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को अचीव करने के लिए कड़ी मेहनत की। अनुष्का ठाकुर ने इस उपलब्धि का पिता अजय कुमार व माता सीमा ठाकुर को श्रेय दिया। जिन्होंने उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें प्रिंसिपल अतुल महाजन का मार्गदर्शन मिला। अनुष्का ठाकुर 2019 में सीए फेस्टिवल में मिस फ्यूजन का खिताब भी जीता। एसएस राखी एंड कंपनी द्वारा उन्हें बेस्ट आर्टिकल के लिए पुरस्कृत किया गया। अनुष्का ठाकुर ने टीचर रेनू परमार व रेनू ठाकुर के सहयोग के लिए धन्यवाद किया|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

IGMC शिमला …मुख्यमंत्री सुक्खू ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील, बोले- मामले की जांच कर.

एएम नाथ । शिमला : इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज  में मारपीट के मामले में सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव नरुला को बर्खास्त किए जाने के विरोध में हिमाचल प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल रविवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा में बेख़ौफ़ और निर्लज्ज होकर झूठ बोल रही सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार के झूठ और सदन को गुमराह करने के आरोप लगाकर विपक्ष का वॉक आउट हिमाचल फॉर सेल के विरोध में भाजपा विधायक दल ने विधान सभा परिसर में किया प्रदर्शन एएम नाथ। धर्मशाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी ने जांच कर वसूली 185 करोड़ की संपत्ति : सूर्या फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड पर बड़ी कारवाई

चंडीगढ़ : ईडी ने सूर्या फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड से भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को 185.13 करोड़ रुपए की संपत्तियों को लौटा दिया है। चंडीगढ़ ईडी द्वारा देर रात जारी किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल गतिविधियों के विस्तार को समन्वित प्रयास आवश्यक : डीसी मुकेश रेपसवाल

पौहलाणी माता मंदिर से जोत तक साइकिल ट्रैक विकसित करने को तैयार की जाए कार्य योजना डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कौंसिल की बैठक आयोजित उपायुक्त ने खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खेल केन्द्रों की संख्या बढ़ाने...
Translate »
error: Content is protected !!