सीपीएम नेता कामरेड रघुनाथ की पहली बरसी पर श्रद्धासुमन भेंट किए

by

गढ़शंकर। सीपीएम के पंजाब के सचिवालय सदस्य व सीटू के राष्ट्रीय महासचिव रहे कामरेड रघूनाथ सिंह की पहली बरसी आज उनके पैतृक गांव बीनेवाल में कामरेड़ दर्शन सिंह मट्टू की अध्यक्षता में मनाई गई। सीपीएम के प्रदेशिक सचिवालय सदस्य सुखविंदर सिंह सेखों ने कामरेड रघूनाथ सिंह को श्रद्धासुमन भेंट करते कहा कि सीपीएम देश भक्तों की लोकतंत्र में विशवास रखने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर के अंदोलन की जीत लोक शक्ति की जीत है। उन्होंने आगे कहाकि देश में मोदी की सरकार बने रहना देश हित्त में नहीं हैं। क्योंकि मोदी ने देश में संसदीय सिस्टम को खत्म कर दिया और लोक विरोधी आर्थिक नीतियों को देश में लागू कर रहा है। कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कामरेड रघूनाथ सिंह के साथ गुजारे गत 50 वर्षों की यादों को याद करते कहा कि उनके द्वारा छोड़े आधूरे काम पूरा किए जाएगे। सीटू के पंजाब अध्यक्ष महां सिंह रोड़ी ए किसान नेता बलवीर सिंह जाडला, गुरनेक सिंह भज्जल,आंगनवाड़ी युनियन की नेत्री ऊषा रानी,पूर्व विधायक राम किशन कटारीया आदि ने भी कामरेड रघूनाथ सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस समय विधायक गढ़शंकर जयकिशन सिंह रोड़ी,बीएसपी के पूर्व पंजाब अध्यक्ष अवतार सिंह कारीमरपुरी, प्रिंसीपल राजिंदर कौर,सुच्चा सिंह अजनाला,राम सिंह, सुभाष मट्टू, प्रेम रक्कड़ ,कृष्णा कुमारी,जतिंदर सिंह,गुरमेश सिंह,विजय शर्मा, सुरजीत ढेर, प्रषोत्तम सिंह बिलगा आदि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जल संसाधन कर्मचारी संघ ने 12 फरवरी को हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की

गढ़शंकर : पंजाब जल लघु मुलाजम यूनियन उपमंडल गढ़शंकर की आम सभा आयोजित हुई। बैठक में सचिव की भूमिका बखूबी निभाने वाले कुलविंदर और ने उपमंडल से संबंधित मांगों पर चर्चा की। मंडल प्रमुख...
article-image
पंजाब

80 रुपए की जगह 1500 रुपए वसूलने का आरोप : पटवारी हरबंस लाल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार

नूरमहल : पटवार हल्का नूरमहल के पटवारी हरबंस लाल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पटवारी हरबंस लाल पर जमीन के नक्शे (अक्स छजरा) की निर्धारित फीस 80...
article-image
पंजाब

डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष अैर विचारधारा पर बनी एनीमेटड फिल्म जय भीम जो 22 अक्तूबर को दुनिया भर के सिनेमा घरों में, हर घर अंबेडकर के तहत विचार गोष्ठि करवाई

गढ़शंकर : डॉ. बी. आर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर की ओर से मिशन-हर घर अंबेडकर के तहत अंबेडकर भवन नंगल रोड पर विचार गोष्ठि करवाई गई जिस की प्रधानगी प्रीतम फिल्म प्रोडक्शन की ओर...
article-image
पंजाब

बीजेपी नेता राजीव बिंदल और सुखराम चौधरी पर केस दर्ज….अब लड़की के वीडियो ने बदली कहानी, जानें

एएम नाथ । सिरमौर । हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में कथित अंतरधार्मिक प्रेम प्रसंग के बाद फैली हिंसा ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. पुलिस ने BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल,...
Translate »
error: Content is protected !!