सीपीएस बुटेल ने किया 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन : सुक्खू सरकार ने शिक्षा में दी नईं दिशा : आशीष बुटेल

by

पालमपुर, 17 अक्तूबर – मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ साथ में शिक्षण संस्थानों एक्स्ट्रा को-क्यूरीकुलर एक्टिविटी को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाकर, इन गतिविधियों बढ़ावा देने दिशा में सरकार विशेष प्रयास कर रही है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव हो सके।
सीपीएस मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन समारोह तथा विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
आशीष ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी मार्गदर्शन में शिक्षा मंत्री शिक्षा रोहित ठाकुर के कुशल नेतृत्व में शिक्षा विभाग को नई दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्र में एक-एक बड़ी लाइब्रेरी बनाने का फैसला किया गया है ताकि बच्चों को ज्ञान बढाने में अच्छी किताबे और माहौल उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि पालमपुर हलके के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पालमपुर में डेढ़ करोड़ से बड़ी लाइब्रेरी निर्मित की जा रही है और यह नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़ेगी। इस लाइब्रेरी में छात्रों के अतिरिक्त अन्य लोगों के बैठने की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

*बुटेल ने बंदला में नवाजे होनहार*

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक, बाल विज्ञान सम्मेलन और एनएसएस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होना उनके लिये गौरवमयी अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में छात्रों की भूमिका और प्रतिभा तथा आत्मविश्वास देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है बच्चों को दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाल विज्ञान सम्मेलन छात्रों में वैज्ञानिक सोच को विकसित कर उनकी प्रतिभा को निखारने का मंच है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं खुशहाली के लिए पारिस्थितिकी तंत्र की समझ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर उपमंडल के 47 सरकारी और 11 प्राइवेट विद्यालयों के 433 छात्रों का भाग लेना हर्ष की बात है।

*पालमपुर के चार स्कूलों में आरम्भ होंगे व्यावसायिक विषय*

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ छात्रों कौशल विकास के लिये सरकार व्यवसायिक शिक्षा पर भी जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के चार स्कूलों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पालमपुर, शहीद मेजर सुधीर वालिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनूरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर सरकारी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाड़ी में इसी वर्ष चार-चार विषय वोकेशनल एजुकेशन के आरम्भ किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त बड़े प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के कंडवाड़ी में सरकारी क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों को विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, मैथ ओलम्पियाड में भाग लेने वालों छात्रों को बधाई दी और विजेता तथा राज्य स्तर के लिये चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को पुरस्कृत भी किया।

*बंदला स्कूल में बनेगा साइंस ब्लॉक*

उन्होंने कहा कि बंदला स्कूल में साइंस ब्लॉक, विद्यालय में दो कमरों , विद्यालय गेट के लिये 1 लाख और शौचालय के शेष कार्य के 50 हजार देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, पार्षद नगर निगम राजकुमार, मदन दीक्षित, पूर्व प्रधान ओंकार ठाकुर, अमर नाथ सेठी, उपप्रधान नछीर संतोष कुमार, पूर्व प्रधान प्यार चन्द, जगदीश गलहोत्रा, पूर्व प्रधान अनिल कुमार, राम कुमार, प्रधानाचार्य कविता शर्मा, जयंत शर्मा, एसएमसी प्रधान कविता धीमान, डॉक्टर संजीवन भंडारी, विभिन्न्न विभागों के अधिकारी, विद्यालयों के बच्चें, अध्यापकों सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हंस फाउंडेशन उपलब्ध कराएगी अस्पताल डायलिसिस सुविधा : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू संचालन के लिए बनी कमेटी

सेवाएं आरम्भ होने तक ग्रेस मेगा केयर, ग्रीन एवेन्यु रक्कड़ कलोनी और नन्दा अस्पताल ऊना में मिलती रहेगी डायलिसिस की सुविधा ऊना, 27 मार्च। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू एवं व्यवस्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टार्ट-अप स्थापित कर उद्यमशीलता के क्षेत्र में आगे बढ़ें युवाः राज्यपाल

युवा उद्यमी दंपती के प्रयासों की सराहना की एएम नाथ। शिमला : युवा उद्यमी सिद्धार्थ लखनपाल और गौतमी श्रीवास्तव ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। दोनों युवा उद्यमियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन में लिप्त मशीनरी पर जुर्माना 50 हज़ार से 5 लाख रूपये , स्वां नदी व सहायक खड्डों में अवैध खनन को रोकना अति आवश्यक – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा

स्वां नदी व सहायक खड्डों के दोनों तटों से नदी/खड्ड के 75 मीटर अंदर की ओर के क्षेत्र में खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा ऊना, 7 अगस्त – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हड्डी नही टूटेगी : आ गई नई तकनीक गिरने-कूदने या एक्सीडेंट होने पर भी

चंडीगढ़ : गिरने-कूदने या एक्सीडेंट होने पर सबसे ज्यादा डर हड्डी टूटने का रहता है। लेकिन अब इससे डरने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, ऐसी तकनीक आ गई है जो हड्डी टूटने से बचाएगी।...
Translate »
error: Content is protected !!