सीसे स्कूल करियां का वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह आयोजित : विद्यायक नीरज नैय्यर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

by
नशे से दूर रहे युवा:विधायक नीरज नैय्यर
ए एम नाथ। चंबा, 4 जनवरी :
सदर विधायक नीरज नैय्यर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर नीरज ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना बनाई जा रही है। अध्यापकों की कमी को दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले 10 स्कूलों को राज्य स्तर पर तथा जिला स्तर पर 5-5 स्कूलों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर और कक्षाओं में सुधार लाया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों के सीखने के बेहतर अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है, जहां विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के उपाय किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध करवा रही है। शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखों के नेतृत्व में सरकार ने प्रदेश के 4000 अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया, जिसके तहत उनकी देख-रेख, शिक्षा और आत्मनिर्भर बनाने का जिम्मा प्रदेश सरकार का कानूनी दायित्व है। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी खरीदने के लिए 25 हजार रुपए का अनुदान प्रदान कर रही है।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और पढ़ाई-लिखाई के साथ साथ खेलकूद,तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति हमारी बहुमूल्य सम्पदा है उनकी उर्जा का सकारात्मक सदुपयोग करके सम्पूर्ण विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि चंबा विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्रांम पंचायत में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान निर्मित किये जायेंगे। उन्होंने ज़िला को पयर्टन की दृष्टि से विकसित करने तथा श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा हेलिपेड से गोरीकुंड तक हेली टैक्सी सेवा शुरू करने के प्रयास की बात भी अपने सम्बोधन में कही।
स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
नीरज ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए स्कूल को 11 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।
प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, डिप्टी डीईओ जितेंद्र सूर्या, सहायक अभियंता हंसराज चौहान, प्रधान दीपक, म्यूजिक प्रवक्ता गुलशन पाल व कनिष्ठ अभियंता शकील सहित काफी मात्रा में स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

14.70 करोड़ से बंगाणा अस्पताल, 3.73 करोड़ से थाना कलां में ओपीडी ब्लॉक बनने से सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य सुविधाएं

गत चार वर्षों में कुटलैहड़ में हुआ स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार ऊना, 21 फरवरीः कुटलैहड़ विस क्षेत्र में गत चार वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ हुआ है। 12 फरवरी को कुटलैहड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन सीटों पर 10 जुलाई को होंगे उपचुनाव : नतीजे 13 जुलाई को सामने आएंगे, तीनों क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 259340

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है, जहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।  लोकसभा चुनाव के एक महीने बाद यह उपचुनाव हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने दी दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की बधाई

ऊना (3 नवंबर)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिलावासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों में देरी क्यों : हिमाचल की चर्चित एचएएस अफसर ओशीन को नोटिस

मंडी. हिमाचल प्रदेश की चर्चित एचएएस अधिकारी ओशीन शर्मा को नोटिस मिला है. सोशल मीडिया  पर हीरो की भूमिका निभाने वाली एचएएस अधिकारी ओशीन शेर्मा अपनी ड्यूटी के मामले में जीरो साबित हुई हैं.   यही...
Translate »
error: Content is protected !!