सुंदरनगर में जिला स्तरीय किसान समूह मेला एवं रक्तदान शिविर आयोजित

by
एएम नाथ।  सुंदरनगर, 25 दिसंबर । कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर के सामुदायिक भवन में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी द्वारा हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-II कृषि विभाग के अंतर्गत जिला स्तरीय किसान समूह मेला एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि परियोजना निदेशक एचपीसीडीपी-II (जेआईसीए-ओडीए) डॉ. सुनील चौहान तथा एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. मदन कुमार ने किसान मेले में विभिन्न किसान समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान समूहों के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का परिचय दिया।
एडीएम डॉ मदन कुमार ने फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने “जय जवान, जय किसान” नारे की प्रासंगिकता पर बल देते हुए कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं तथा “जय विज्ञान” को इससे जोड़ते हुए आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से उत्पादन और आय बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है, जिसके लिए आधुनिक तकनीक, बेहतर विपणन सुविधाएं और क्षमता निर्माण को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
एडीएम डॉ. मदन कुमार ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त अनेक अमूल्य जिंदगियां बचा सकता है। उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने जानकारी दी कि एचपीसीडीपी-II परियोजना के तहत जिले में 86 सिंचाई योजनाओं की डीपीआर तैयार की गई है, जिससे 2,194.90 हेक्टेयर क्षेत्र लाभान्वित हो रहा है। इनमें 42 योजनाएं पूर्ण, 36 निर्माणाधीन हैं तथा 27 योजनाएं किसान जल उपयोगकर्ता संघों को सौंपी जा चुकी हैं, जिससे 10,873 किसान परिवारों को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि 54 उप-परियोजनाओं में फसल विविधीकरण के तहत 40 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में सब्जी उत्पादन आरंभ किया गया है। इसके अतिरिक्त कृषि संपर्क मार्ग, सोलर फेंसिंग, कृषि यंत्रीकरण, प्रशिक्षण, डेयरी इकाइयों एवं किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से किसानों की आय सुदृढ़ की जा रही है।
इस अवसर पर डीपीएम मंडी डॉ. हेमराज वर्मा, प्रधानाचार्य कृषक प्रशिक्षण केंद्र डॉ. प्राची, डीपीडी हमीरपुर दुर्गा दत्त शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. शकुंतला राही, प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल किसान यूनियन सीता राम वर्मा, पीएमसी एक्सपर्ट आर.एस. ठाकुर व सुदर्शन सूर्यवंशी सहित जिला मंडी व कुल्लू के किसान, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जो घर रहने लायक नहीं है उन्हें भी डैमेज डिक्लेयर करने का हो प्रावधान : जयराम ठाकुर

सड़कों की बहाली के लिए तत्काल बजट उपलब्ध कराने के लिए अजय टम्टा का आभार प्रदेश भर में आपदा ने बहुत तबाही मचाई है सरकार के इंतजाम अभी नाकाफी हैं एएम नाथ। मण्डी : ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

33.41 चिट्टे समेत युवती सहित 5 व्यक्ति हिमाचल में विभिन्न जगहों से पुलिस ने किए ग्रिफ्तार

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल पुलिस ने आज बिभिन्न जगहों से पुलिस की टीमों ने युवती समेत 5 को 33.41 ग्राम चिट्टे सहित ग्रिफ्तार किया है। जिनमे एक चंडीगढ़ और एक पंजाब का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

70 किमी की तीन दिन तक पैदल चली बेटी आस्था ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और मां के लिए मोक्ष प्राप्ति की कामना की : मुकेश अग्निहोत्री बेटी आस्था के लिए पिता के साथ साथ मां की भूमिका में भी दिखे

अजायब सिंह बोपाराय।  चिंतपूर्णी  : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बेटी ने मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए 70 किमी की तीन दिन तक पैदल चली बेटी आस्था ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गौरक्षकों ने जिस 12वीं के छात्र की हत्या : गौरक्षक समूह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार, उसका सामने आया वीडियो, दिखा कैसे 30 KM तक किया पीछा

फरीदाबाद  : हरियाणा के फरीदाबाद में  गौ रक्षकों ने गौ तस्कर समझकर जिस 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या कर दी थी, अब उसकी कार का पीछे करने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आ...
Translate »
error: Content is protected !!