सुक्खू सरकार की दो साल के कार्यकाल की नाकामयाबियों को लेकर हम जाएंगे जनता के बीच : जयराम ठाकुर

by
शिमला : विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के दो साल के कार्यकाल को निराशाजनक और नाकामी भरा करार दिया है। विपक्ष का कहना है कि दो साल में सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि सुक्खू सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल अब तक का सबसे बुरा कार्यकाल रहा और इस दौरान विकास कार्य बंद पड़े हैं तथा सरकार के नाम कोई उपलब्धी नहीं है। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सभी व्यवस्थाओं को तहस-नहस करने का काम किया है। विपक्ष सरकार के दो साल के कार्यकाल की नाकामयाबियों को लेकर जनता के बीच जाएगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस सरकार के दो वर्ष सिर्फ नाकामियों और झूठ बोलने के लिए जाने जाएंगे। झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आई सुक्खू सरकार हिमाचल की जनता के हितों को भूल गई है और सिर्फ जनविरोधी फैसले ले रही है। इस सरकार को लेकर पूरे प्रदेश में निराशा है।
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने इस कार्यकाल में हिमाचल फॉर सेल शुरू कर दिया है। पर्यटन विकास निगम के होटलों को बेचने की साजिश रची जा रही है। इसी तरह दिल्ली में हिमाचल भवन के नीलाम होने के हालात पैदा कर दिए गए।
जयराम ठाकुर ने सरकार के दो साल के कार्यकाल के जश्न पर कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की है फिर किस बात का जश्न सुक्खू सरकार मनाने जा रही है। क्या राज्य सभा और लोकसभा चुनाव में हार का जश्न कांग्रेस सरकार मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि दो साल के कार्यकाल में सुक्खू सरकार ने हिमाचल को 20 वर्ष पीछे धकेल दिया है।
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि ये सरकार लगातार गलत व जनविरोधी फैसले ले रही है और इनकी आलोचना होने पर दोष विपक्ष को दिया जा रहा है। सरकार ने कई ऐसी अधिसूचनाएं कीं, लेकिन जब इन पर देश भर में जग हंसाई हुई तो इन्हें वापस ले लिया गया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में समन्वय की कमी साफ तौर पर नजर आ रही है। एक तरफ मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि घाटे में चल रहे यूनिट को लीज पर देने विचार कर रहे हैं, जबकि उप मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि एक भी यूनिट को निजी हाथों में नहीं देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने भ्रष्टाचार में सारी सीमाएं लांघ दी हैं। कुछ खनन माफियाओं को ईडी ने गिरफ्तार किए हैं और वे सरकार के करीबी लोग हैं तथा इसे लेकर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए।
मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा में आज के समय में कोई गुट नहीं है जबकि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है और तालमेल की कमी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू होली लॉज को ठिकाने लगाने में लगे हैं और होली लॉज मुक्त कांग्रेस बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित उपयोजना के तहत व्यय हुए 31.43 करोड़ : राघव शर्मा

ऊना 1 फरवरी: अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत चालू वित्त वर्ष के लिए 63 करोड़ रूपये के बजट के मुकाबले अब तक 31.43 करोड़ रूपये की राशि व्यय कर ली गई है। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी की दस गारंटियों में से एक अहम गारंटी नारी न्याय की गारंटी : आनंद शर्मा

धर्मशाला, 18 मई :  कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पूर्व विदेश मंत्री आनंद शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की दस गारंटियों में से एक अहम गारंटी “नारी न्याय की गारंटी” को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*आबंटित धनराशि का करें सदुपयोग, गुणवत्ता का रखें ध्यान …विकास कार्यों के लिए निर्धारित लक्ष्योें को समयबद्व करें पूरा : DC बैरवा*

उपायुक्त ने की विकास खंडों में चल रहे कार्यों की समीक्षा एएम नाथ। धर्मशाला, 12 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने ग्रामीण विकास विभाग के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्व पूरा करने के निर्देश दिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टीआई में दूसरे चरण के दाखिले जारी : आईटीआई में प्रवेश पाने के लिए मिल रही है छूट

ऊना,16 अगस्त : हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित सन्तोषगढ़ स्थित हिम गौरव आई टी आई में दाखिले हेतू पहले चरण में काफी कम्पीटीशन रहा जिसमें हिमाचल के अलावा...
Translate »
error: Content is protected !!