सुक्खू सरकार 27 हजार करोड़ का कर्ज़ लेकर भी विकास करवाने में नाकाम : डा. राजीव बिंदल

by

एएम नाथ।  धर्मशाला, 17 सितंबर :  एक लाख करोड़ रुपये की गारंटिया देने तथा 27 हजार करोड़ का ऋण लेने के बावजूद न तो कांग्रेस सरकार गारंटियां पूरी कर पाई और न ही प्रदेश का विकास करवा पाई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास के मामले में पूरी तरह से नाकाम रही है। यह आरोप भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने मंगलवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में लगाए। डा. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गारंटियां देकर, मुकरने का नया उदाहरण पूरे देश के सामने सेट कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विधानसभा के भीतर कुछ और बोलते हैं तथा बाहर कुछ और बोलते हैं। प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक न होने का हवाला देकर बिजली की दरें बढ़ाई जा रही हैं। मुफ्त पानी की सुविधा को बंद कर दिया गया। स्टांप डयूटी बढ़ा दी है। स्कूल व कार्यालय बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश व प्रदेश की दिशा सही होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस राज में हिमाचल किस दिशा की ओर जा रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू आंकड़ों के मायाजाल से जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि शायद वह यह भूल गए हैं कि उनकी विधानसभा चुनावों में दी गई गारंटियों के पूरा न होने के चलते उनकी सरकार की असलियत जनता पहले ही जान चुकी है तथा अब उनके बयानों से भ्रमित होने वाली नहीं है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन सिंह परमार, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में पंचकर्म पद्धति से सैंकड़ो मरीजों का हो रहा इलाज – डॉ ज्योति कंवर

ऊना  : जिला आयुष अधिकारी ऊना डॉ ज्योति कंवर ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय ऊना में समस्त सुविधा से सुसज्जित पंचकर्म की पद्धति से सैंकड़ो मरीजों का इलाज किया जा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी प्रधान : डॉक्यूमेंट में उनका एडमिशन 17 अक्तूबर वाला चल रहा है। जबकि 12 अक्तूबर को स्टूडेंट्स काउंसिल के नॉमिनेशन हुए थे फाइल

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयूसीएससी) के प्रेसिडेंट आयुष खटकड़ के एडमिशन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसके लिए भाजपा की स्टूडेंट पार्टी एबीवीपी और कांग्रेस की स्टूडेंट पार्टी एनएसयूआई ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान और पुनर्वास के लिए  अभियान शुरू 

एएम नाथ। चम्बा :   जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से   झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान व उनके पुनर्वास के लिए एक अभियान  आरंभ किया है। अभियान के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज के कमज़ोर वर्गों के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – डॉ. शांडिल

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निगम का 46वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित निगम द्वारा अब तक लगभग 400 करोड़ रुपए के ऋण वितरित एएम नाथ। शिमला :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक...
Translate »
error: Content is protected !!