सुखपाल खैरा को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली : अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी

by

चंडीगढ़ : कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से आज भी राहत नहीं मिली। मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी। आज की सुनवाई के दौरान एडवोकेट जनरल पंजाब और सुखपाल खैरा के वकील में लंबी बहस चली।
सुखपाल खैरा के वकील ने बताया की जिन अकाउंट्स का हवाला देकर उसे ड्रग मनी बताया जा रहा है वह उसके पीए का है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो करोड़ो रूपए है वह 15 साल से उनकी खेती की आमदनी है जिसे हर साल 26 लाख रुपए उन्हें मिलता है। एक खाता है जिसमें उन्हें पंजाब की तरफ से सैलरी दी जाती है एक खाता उनके पीए का है जो नंबर की बात की जा रही है कि बाहर बातचीत की गई है वह भी उनके पीए का नंबर है। हाई कोर्ट ने कहा कि वह सिनॉप्सिस तैयार करें और खैरा के वकील को वीरवार सुबह तक सौंप दें। इसके अगले दिन शुक्रवार को खैरा के वकील चौधरी अपना काउंटर देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 मार्च को मोगा रैली में अमित शाह भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश : खन्ना

होशियारपुर 5 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की दिनांक 14 मार्च को मोगा जिला में भाजपा की तरफ से एक भव्य रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय...
पंजाब

काल सैंटरों व बी.पी.ओ इंडस्ट्रीज में कैरियर बनाने संबंधी 1 जून को होगी कैरियर टॉक

होशियारपुर : पंजाब घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन की ओर से 1 जून को सुबह 11 बजे कैरियर इन काल सैंटर/बी.पी.ओ इंडस्ट्री के विषय पर आनलाइन कैरियर टॉॅक की जा रही है। जानकारी देते...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर की ओर से होशियारपुर वासियों को ग्रीन दीवाली मनाने का आह्वान

होशियारपुर, 11 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला वासियों को वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने के अभियान में सार्थक योगदान डालने के लिए ग्रीन दीवाली मनाने का आह्वान किया है। डिप्टी कमिश्नर ने...
Translate »
error: Content is protected !!