सुखबीर बादल कपूरथला बीबी जागीर कौर को मनाने पहुंचे और कहा आज पूरा परिवार परिवार हो गया इकट्ठा – CAA का v समर्थन

by

 कपूरथला  : शिरोमणि अकाली दल से नाराज चल रहे नेताओं को मनाने का दौर जारी है। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल कपूरथला स्थित बीबी जागीर कौर के घर पहुंचे। सुखबीर बादल ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा भी टेका।  वहीं बीबी जागीर के साथ सुखबीर सिंह बादल ने गुरुद्वारा साहिब में अरदास की और कहा कि आज पूरा परिवार परिवार इकट्ठा हो गया है।

                           सुखबीर बादल ने कहा कि वह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का समर्थन करते हैं। इस कानून के कारण अफगानिस्तान के सिख समुदाय और बाकी देशों से आए अन्य धर्म के लोगों को भारत में नागरिकता मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बेतुकी बातें करने में माहिर हैं और उन्हें सिख समुदाय के लोगों से किसी तरह की हमदर्दी नहीं है।

दूसरी और आम आदमी पार्टी ने आज आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। उनके पास चुनाव लड़ने के लिए कोई चेहरा नहीं है। यही वजह है कि उन्होंने अपने ही कैबिनेट के पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है। सुखबीर ने कहा कि उनके कैबिनेट मंत्रियों ने पंजाब के लोगों के साथ विश्वास घात किया और लूट मचाई है।  भाजपा-अकाली दल गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को लेकर कहा कि उन्होंने गठबंधन नहीं तोड़ा बल्कि बीएसपी ने ही उनके साथ गठबंधन तोड़ा है।

आप चौथे स्थान पर होगी, उम्मीदवारों की जमानत होगी जब्त :   शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आप पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं कल केजरीवाल का बयान सुन रहा था। वह बहुत चतुर हैं। जब उन्होंने पहली बार आप के अनुकूल माहौल देखा तो “एक मौका दो केजरीवाल को नारा दिया और श्रेय ले लिया। मगर जब उन्हें पता चला कि सरकार बेकार है और सीएम ने नुकसान किया है तो उन्होंने अगला प्रचार भगवंत मान के नाम पर किया। फर्क देखिए। इससे पता चलता है कि उन्होंने मान लिया है कि उम्मीदवार अपनी जमानत जब्त कर लेंगे। आप देखेंगे कि AAP चौथे स्थान पर रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव कंबाला के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला का नाम ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज

गढ़शंकर ।   गढ़शंकर के गांव  कंबाला के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला  ने समाज सेवा और मानव अधिकारों की रक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम के चलते डॉ. नरेश कुमार भूम्बला का नाम ‘यूनाइटेड...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्रा की आत्महत्या: 14 वर्षीय जेसिका ने छात्रावास से कूदकर ली जान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक 14 वर्षीय छात्रा ने छात्रावास की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस...
article-image
पंजाब

High Court Order on DA

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 08 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood stated in a press note that the Punjab government is in a chaotic state reminiscent of “Andher Nagri Chaupat Raja.” Government...
Translate »
error: Content is protected !!