एफआईआर दर्ज : बागी MLA रवि ठाकुर के घर की सड़क पर अवैध कब्जा हटाने के लिए लगाया डंगा तोड़ने पर एफआईआर

by

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय । लाहौल : काग्रेस के बागी विधायक रवि ठाकुर के रांगड़ी स्थित घर को जाने वाली सड़क से अवैध कब्जा हटाने के लिए लगाए डंगा तोड़ने को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले में एफआईआर की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक वन भूमि पर विधायक रवि ठाकुर के घर को जाने वाली सड़क वन क्षेत्र में होने पर डीएफओ मनाली की अदालत में मामला चल रहा था।
गौरतलब है कि 22 अगस्त को कब्जे को हटाने के आदेश हुए थे। आदेशों की अनुपालन करते हुए वन विभाग ने 25 मई 2023 को कब्जा हटाया। प्रभारी मनाली बीट व वन खंड अधिकारी मनाली ने 29 मई को मौके का निरीक्षण किया तो पाया गया कि खाली की गई वन भूमि पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रातोंरात बाड़बंदी को तोड़कर सड़क का निर्माण किया गया है। रेंज अफसर चेत राम ने बताया कि कब्जा हटाने के लिए की गई बाड़बंदी को किसी ने हटा दिया है और सड़क खोल दी है। लिहाजा पुलिस में इसका मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर ने 8961 लाख रुपए का वार्षिक बजट किया पारित

शहर के विकास कार्यों को मिलेगी गति: मेयर सुरिंदर कुमार होशियारपुर, 26 मार्च : मेयर सुरिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम होशियारपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 8961.00 लाख...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी : बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग – बुजुर्ग मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचा था

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान करने वाला खबर आई है।यहां मतदान के दौरान बड़ी घटना हो गई। वोट देने आए एक शख्स ने वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी और...
article-image
पंजाब

बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज में करवाचौथ पर मेहँदी मुकाबले का आयोजन 

होशियारपुर : 20 अक्टूबर :  बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों द्वारा संचालित बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ गल्र्ज कालेज जेजों में ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में करवाचौथ के उपलक्ष्य...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में एड्स से बचाव के लिए ‘नुक्कड़ नाटक’ का आयोजन

गढ़शंकर, 29 नवम्बर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज एन.एस.एस. यूनिट ने पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से कॉलेज परिसर में एड्स से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!