सुजानपुर खंड में छात्राओं के लिए आयोजित की कई प्रतियोगिताएं : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित किए गए जागरुकता कार्यक्रम

by
हमीरपुर 23 जनवरी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत इस सप्ताह आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को सुजानपुर खंड के विभिन्न विद्यालयों में बेटियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन, खेलकूद एवं विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि रंग, चित्र, कविता, संगीत, कला, खेलकूद और हास्य-विनोद बाल मन के भावों की सहज अभिव्यक्ति के माध्यम हैं। बच्चे जिन भावों और विचारों की अभिव्यक्ति प्रत्यक्ष रूप में नहीं कर पाते, उन्हें वे कला के विभिन्न स्वरूपों के माध्यम से सहज ही व्यक्त कर सकते हैं। इनसे संबंधित प्रतियोगिताओं के आयोजन से हम बच्चों विशेषकर बेटियों के मन में चल रहे भावों, उथल-पुथल एवं जिज्ञासाओं को टटोल सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि विद्यालय निश्चित रूप से वह स्थान हैं जहां वे अपने सहपाठियों और मित्रों से घुल मिलकर स्वयं को बेहतर ढंग से अभिव्यक्त कर सकती हैं। उन्होंने विद्यालय प्रशासन से समय-समय पर ऐसे छोटे-छोटे आयोजन करने का अनुरोध किया ताकि बेटियों के मनोभावों को अभिव्यक्ति का मार्ग मिले और वे कुंठा और अवसाद की ओर अग्रसर होने से बची रहें।
इन प्रतियोगिताओं के आयोजन के अलावा पंचायत स्तर एवं विद्यालय स्तर पर किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन भी वितरित किए गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत दाड़ला, ग्राम पंचायत जोल लम्बरी, ग्राम पंचायत री और ग्राम पंचायत खैरी में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों के तत्वाधान में एक मंच पर महिला सशक्त केंद्रों की बैठक की गई, जिनमें महिलाओं की निहितार्थ विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा स्थानीय सामाजिक एवं सामुदायिक नेताओं से महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु उपयुक्त परिवेश की स्थापना पर विचार विमर्श किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 पाउंड के ल‍िए जेल में मह‍िला अफसर बना रहीं गैंगस्‍टर्स संग शारीर‍िक संबंध : पकड़ी जा चुकी है एक फीमेल जेलर

जेलों की दुनिया बड़ी रहस्यमयी होती है। जेलों में क्या होता है, इसका जवाब सिर्फ जेलरों और कैदियों के पास होता है। हालांकि जेलों की दुनिया से जुड़ीं कई हैरान कर देने वाली खबरें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 माह में 18 मर्डर, प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : जयराम ठाकुर

मंडी में बोले नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री….. कांग्रेस नेताओं को नसीहत : शिवरात्रि में मेरे खिलाफ बोलने की डाली नई परंपरा  महाकुंभ में स्नान तो कर आए लेकिन अपनी सनातन विरोधी सोच को...
हिमाचल प्रदेश

नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक

एएम नाथ। चम्बा : जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लैटरल एंट्री चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 आईपीएस , 2 एचएएस , 2 एसपीएस इधर से उधर : अमित होंगे एसपी ऊना : लाहौल-स्पीति में भी अब महिला डीएसपी

रोहित जस्वाल।  एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने कंमाडेंट फिफ्थ आईआरबी बस्सी जिला बिलासपुर अमित यादव को पुलिस अधीक्षक जिला ऊना लगाया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!